- रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने एक मानव रहित लड़ाकू विमान की पहली उड़ान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जिसे ऑटोनॉमस फ्लाइंग विंग टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर कहा जाता है।
- इस विमान का परीक्षण कर्नाटक के चित्रदुर्ग में किया गया था।
- ऑटोनॉमस फ्लाइंग विंग टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर
- यह ऑटोनॉमस फ्लाइंग विंग टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर की पहली उड़ान थी।
- यह विमान पूरी तरह से स्वायत्त मोड में संचालित होता है।
- इसे सामरिक रक्षा प्रौद्योगिकियों और महत्वपूर्ण सैन्य प्रणाली में हमारी आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया है।
- यह एक छोटे टर्बोफैन इंजन द्वारा संचालित है।