प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(01-09-2022)

प्रश्न-


1. विद्युत-धारा निम्न में से किस उपकरण से नापी जाती है?
(a) वोल्टमीटर (b) ऐमीटर
(c) वोल्टमीटर (d) पोटेंशियोमीटर

2. थर्मोस्टेट का प्रयोजन क्या है?
(a) तापमान का मापना
(b) तापमान को बढ़ाना
(c) तापमान को स्थिर रखना
(d) ताप को विद्युत में बदलना

3. मानव शरीर में निम्नलिखित में से कौन-सी ग्रंथि अन्त:स्रावी एवं बहि:स्रावी दोनों ही प्रकार की ग्रंथि है?
(a) ऐड्रिनल ग्रंथि (b) अश्रुग्रंथि
(c) अग्नाशय (d) थाइरॉइड

4. श्याम-विवर होता है
(a) हवाई जहाज की उड़ान का अभिलेखक
(b) सूर्य का एक धब्बा
(c) अंटार्कर्टिका की एक जगह
(d)   सिमट गया तारा

5. कृत्रिम उपग्रह पृथ्वी से सुस्पष्टता से ट्रैक किया जा सकता है:
(a) डॉप्लर प्रभाव द्वारा (b) रडॉर द्वारा
(c) सोनॉर द्वारा (d) पल्सर द्वारा

6. इन्टरनेट क्या है?
(a) समुद्र में मछली पकड़ने का जाल
(b) बास्केटबॉल की अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा का नाम
(c)   रेल लाइनों में रेल के डिब्बों के स्थान का हिसाब रखने वाली पद्धति
(d) कम्प्यूटर पर आधारित अन्तर्राष्ट्रीय सूचनाओं का तंत्र

7. निम्न में से सिधु सभ्यता से सम्बन्धित कौन-से केन्द्र उत्तर प्रदेश में स्थित हैं?
नीचे दिए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए–
I. कालीबंगा
II. लोथल
III. आलमगीरपुर
IV. हुलास
कूट–
(a) I, II, III, IV (b) I, II
(c) II, III (d) III, IV

8. चन्हूदड़ो के उत्खनन का निर्देशन किया था-
(a)  जॉन मार्शल ने (b) जे.एच. मैके ने
(c)  आर.ई.एम. व्हीलर ने (d) ऑरेल स्टाइन ने

9. निम्नलिखित में से कौन-सा वेद सबसे प्राचीन है?
(a) सामदेव (b) यजुर्वेद
(c) ऋग्वेद (d) अथर्ववेद

10. लाहौर में गजनवी वंश का अन्तिम शासक था।
(a) अली किरमज (b) मसूद
(c) खुसरो मलिक (d) सुबुक्तगीन



उत्तर-




1. (B) : किसी परिपथ में विद्युत धारा को एमीटर की सहायता से श्रेणी क्रम में जोड़कर मापा जाता है। एमीटर से विद्युत धारा को मापा जाता है।

2. (C) :थर्मोस्टेट (ऊष्मातापी) किसी तंत्र के तापमान को नियमित बनाये रखने का उपकरण है ताकि तंत्र का तापमान एक वांछित निश्चित बिंदु के आस-पास बना रहे। ऊष्मातापी का यह कार्य तापक और शीतलक उपकरणों को चालू या बंद या सही तापमान बनाये रखने के लिए ऊष्मा हस्तांरण द्रव के प्रवाह को आवश्यकतानुसार निर्धारित करता है।

3. (C) : मानव शरीर में अग्नाशय (पैंक्रियाज) अन्त:स्रावी एवं बहि:स्रावी दोनों प्रकार की ग्रंथि है। इसका अन्त:स्रावी भाग लैंगरहेंस की द्विपिकाएँ होती हैं। इनसे इंसुलिन हॉर्मोन स्रावित होता है, जो रक्त में शर्करा की मात्रा का नियमन करता है। अग्नाशय के बहि:स्त्रावी भाग द्वारा अग्न्याशयी रस का स्राव होता है, जो भोजन के पाचन में भाग लेता है। 

4. (D) : ब्लैक होल या श्याम विवर तारों की मृत्यु के बाद की अवस्था को कहते हैं। ब्लैक होल अत्यधिक गुरुत्वकर्षण का केन्द्र होता है जहां से प्रकाश भी नहीं निकल पाता है। सूर्य से कई गुना द्रव्यमान वाले बड़े तारों की जब मृत्यु होती है तो उनमें प्रचंड विस्फोट होता है जिसे सुपरनोवा विस्फोट कहते हैं। सुपरनोवा विस्फोट के बाद बचे बीच के भाग का गुरुत्वाकर्षण द्वारा सिकुड़ता और भी जारी रहता है। धीरे-धीरे यह शून्य आकार धारण कर लेता है। तारे की इसी अवस्था को श्याम विवर कहते हैं।  

5. (A) : कृत्रिम उपग्रह पृथ्वी से सुस्पष्टता से डॉप्लर प्रभाव से ट्रैक किया जा सकता है। इसके लिए ‘डॉप्लर कर्व’ का प्रयोग किया जाता है। डॉप्लर शिष्ट उपग्रह को ट्रैक करने की एक तकनीक है, जिसमें उपग्रह एवं भेजने वाले केन्द्र के मध्य संपर्क को विनियमित किया जाता है। यह कर्व समय एवं आवृत्ति के मध्य बनाया जाता है।

6. (D) : इंटरनेट अर्थात् अन्तर्राष्ट्रीय नेटवर्क। इंटरनेट कम्प्यूटर का अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क है, जिसे सूचनाओं का महाजाल कहते है। ऑनलाइन इंटरनेट संपर्क में व्यक्ति इंटरनेट पर मिल रही जानकारियों का अध्ययन करता है। डाटाबेस सूचनाओं के वे अंकीय भंडार हैं जिनसे दुनिया के किसी भी कोने में रहते हुए आसानी से और तेज गति से अपनी जरूरत की सूचनाएं प्राप्त की जा सकती हैं। `ब्लॉग इंटरनेट’ व्यक्तिगत पत्रकारिता को कहा जाता है। कोई भी व्यक्ति अपने विचारों व जानकारियों के प्रसारण हेतु इंटरनेट को अपना माध्यम बना सकता है। `ई-मेल’ अथवा इलेक्ट्रानिक मेल सर्वाधिक लोकप्रिय है। इसमें प्रत्येक उपभोक्ता का अपना ई-मेल पता होता है। सर्वर नामक कम्प्यूटर ई-मेल की फाइल का संप्रेषण क्लांइट कंप्यूटरों को करता है। ई-मेल से पाठ, ध्वनि, चित्र आदि का प्रेषण किया जा सकता है। भारत में पहली व्यापारिक ई-मेल सेवा 1995 में आरंभ की गयी थी। वल्र्ड वाइड वेब मनचाही संख्या वाले अंतरसंबंधित डाक्यूमेंटो का समूह होता है। प्रत्येक डाक्यूमेंट की विशिष्ट पहचान उसका पता होता है। ऐसे पतों का स्वरूप मानकीकृत है जिसे यू.आर.एल. (यूनिवर्सल रिसोर्स लोकेटर) कहा जाता है। वेब की लोकप्रियता के कारक है: सरलता, हायपरलिंक, मल्टीमीडिया, विस्तार की संभावना इत्यादि। वेब कई तरह की सेवाएं उपलब्ध कराता है, जैसे: सर्चिंग, इंटरनेट टेलीफोनी, विडियों कांफ्रेंसिंग इत्यादि। 

7. (D) : विकल्प में दिये गये केन्द्रों में से दो केन्द्र आलमगीरपुर और हुलास उत्तर प्रदेश में स्थित हैं, जबकि लोथल गुजरात के अहमदाबाद जिले में तथा कालीबंगा, राजस्थान के गंगानगर जिले में स्थित है।
आलमगीरपुर–मेरठ जिले में हिण्डन नदी के तट पर स्थित है। इस स्थल की खोज 1958 ई. में भारत सेवक समाज द्वारा की गई। इसका उत्खनन कार्य 1958 ई. में यज्ञ दत्त शर्मा ने कराया।
हुलास–यह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में स्थित है।

8. (B) : `अमेरिकन स्कूल ऑफ इण्डिक  एण्ड ईरानियन स्टडीज' तथा `बॉस्टन म्यूजियम ऑफ फाइन आर्ट्स' के संयुक्त तत्वावधान में ई.जे.एच. मैके ने सन् 1935-1936 ई० में चन्हूदड़ो का उत्खनन कराया। चन्हूदड़ो की खोज 1931 ई. में एन. जी. मजूमदार ने की थी। यह पुरास्थल मोहनजोदड़ो से 80 मील दूर सिन्धु के बाएँ किनारे पर अवस्थित है। यह एक मात्र ऐसा स्थल है जहाँ से वक्राकार ईंट मिली है। यहाँ से झूकर एवं झांकर संस्कृति के भी साक्ष्य मिले हैं।

9. (C) :भारतीय धार्मिक साहित्य के अंतर्गत चार वेदों का वर्णन मिलता है। ऋग्वेद, सामवेद, यजुर्वेद, अथर्ववेद। इसमें ऋग्वेद सबसे प्राचीन वेद है, जिसमें 1028 सूक्त मिलते हैं। इसमें 10 मण्डल, 11 बालखिल्य, 10580 ऋचाएँ मिलती है। वेद के ऋचाओं को पढ़ने वाले को ‘होतृ’ कहा गया है। इसके माध्यम से आर्यों के राजनीतिक/सामाजिक इतिहास के बारे में जानकारी मिलती है। ऋग्वेद में हमें गायत्री मंत्र का पाठ भी मिलता है जिसके रचयिता विश्वामित्र थे।

10. (C) : लाहौर में गजनी वंश का अन्तिम शासक खुसरो मलिक था जिसे 1986 ई० में मुहम्मद गोरी ने अपदस्थ कर किले में कैद कर दिया जहाँ कुछ  समय बाद उसकी मृत्यु हो गयी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

New Director General of Integrated Training for the Indian Army

On November 1, 2026, Lieutenant General Sushil Chander Mahant of the Indian Army assumed the office of Director General of Integrated Traini...

Popular Posts