प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(19-08-2022)

प्रश्न-


1.    2011 में देश के निम्नलिखित राज्यों में से साक्षरता दर सबसे कम थी –
(a) ओडिशा में (b) बिहार में
(c) झारखण्ड में (d) छत्तीसगढ़ में

2.   2011 जनगणना के अनन्तिम आंकड़ों पर आधारित निम्नलिखित कथनों में से कौन सा एक उत्तर प्रदेश के लिए सही नहीं है?
(a) उत्तर प्रदेश की जनसंख्या का 25% से कम शहरी क्षेत्र में रहता है।
(b) उत्तर प्रदेश भारत में सर्वाधिक शहरी जनसंख्या वाला राज्य है।
(c) इलाहाबाद उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला है।
(d)  ‘‘कवाल नगर’’ दस लाख जनसंख्या से अधिक वाले नगरों की श्रेणी में आते हैं।

3. प्रतिदर्श पंजीयन सर्वेक्षण (SRS), 2016 के अनुसार भारत की कुल प्रजनन दर (TFR) निवास अनुसार क्या थी?
(a) 3.4 (b) 3.1
(c) 2.3 (d) 2.8

4. निम्नलिखित ऊर्जा स्रोतों में से कौन पर्यावरणीय प्रदूषण नहीं उत्पन्न करता है?
(a) नाभिकीय ऊर्जा
(b) सौर ऊर्जा
(c) पेट्रोलियम ऊर्जा
(d)  कोयला ऊर्जा

5. (पर्यावरण के सन्दर्भ में) भारत में पाये जाने वाले `हॉट स्पॉट' हैं?
(a) पूर्वी घाट, पश्चिमी घाट
(b) विन्ध्य पर्वत श्रेणी, पूर्वी घाट
(c) पूर्वी हिमालयी श्रृंखला, पश्चिमी घाट
(d)  शिवालिक श्रृंखला, पूर्वी घाट

6. नोकरेक आरक्षित जैवमण्डल अवस्थित है
(a) तमिलनाडु में (b) ओडिशा में
(c) असम में (d)  मेघालय में

7. डंकन जलसन्धि किसके बीच स्थित है-
(a) मिनिकॉय और अमीदिव
(b) दक्षिण अंडमान और छोटा अंडमान
(c) मिनिकॉय और मालदीव
(d)  लिटिल अंडमान और कार निकोबार

8. दामोदर जिसकी सहायक नदी है, वह है -
(a) गंगा (b) हुगली
(c) पद्मा (d)  सुवर्ण रेखा

9. धारवाड़ तंत्र की चट्टानें मुख्यतया बनी हैं :
(a) परतदार चट्टानों से (b) रूपान्तरित चट्टानों से
(c) आग्नेय चट्टानों से (d)  बहिवर्ती चट्टानों से

10. नाथपा झाकड़ी बड़ी जल विद्युत परियोजना है जो स्थित है : 
(a) झेलम नदी पर (b) रावी नदी पर
(c) सतलज नदी पर (d)  व्यास नदी पर



उत्तर-


1. (B) न्यूनतम साक्षरता दर वाले पाँच राज्य इस प्रकार हैं –
राज्य साक्षरता दर (% में)
बिहार – 61.8
अरुणाचल प्रदेश – 65.4
राजस्थान – 66.1
झारखण्ड – 66.4
आन्ध्र प्रदेश – 67.0

2. (B) जनगणना 2011 के अनन्तिम आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश की 22.3 प्रतिशत जनसंख्या शहरों में रहती है। भारत का सर्वाधिक शहरी जनसंख्या वाला राज्य महाराष्ट्र है। कवाल नगर दस लाख जनसंख्या से अधिक वाले नगरों की श्रेणी में आते हैं। उत्तर प्रदेश में कवाल नगरों की संख्या 5 है जो कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी, आगरा एवं लखनऊ है।

3. (C) प्रतिदर्श पंजीयन सर्वेक्षण (SRS) 2016 के अनुसार भारत की कुल प्रजनन दर (TFR) 2.3 थी।

4. (B) ऊर्जा हमें दो स्रोतों से प्राप्त होती है– 1. परम्परागत स्रोत 2. गैर परम्परागत स्रोत। ऊर्जा के परम्परागत स्रोतों में कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस आदि आते हैं, जबकि ऊर्जा के गैर परम्परागत, वैकल्पिक तथा नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों में सौर, पवन, एवं जैव ऊर्जा शामिल हैं। ऊर्जा के परम्परागत स्रोतों की उपलब्धता सीमित है, इनका पुन: उपयोग नहीं किया जा सकता है। ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोत वे हैं जिनका उपयोग दोबारा किया जा सकता है और एक निश्चित सीमा तक एक बार समाप्त होने के बाद पुन: उनका उत्पादन किया जा सकता है। सौर ऊर्जा पृथ्वी पर सर्वत्र उपलब्ध एवं सबसे अधिक विश्वसनीय ऊर्जा है। सौर ऊर्जा से पर्यावरणीय प्रदूषण नहीं उत्पन्न होता है।

5. (C)  विश्व में पाए जाने वाले 35 हॉट स्पॉट में से चार भारत में पाए जाते हैं। हॉट स्पॉट ऐसे स्थान को कहा जाता है, ‘‘जहाँ पर जातियों की पर्याप्तता तथा स्थानीय जातियों की अधिकता पायी जाती है, लेकिन साथ ही इन जीव-जन्तुओं  के अस्तित्व पर निरंतर संकट बना रहता है।’’ भारत में पूर्वी हिमालय श्रृंखला, पश्चिमी घाट, इण्डो-वर्मा, सुण्डालैण्ड प्रमुख हॉट स्पॉट हैं।

6. (D) नोकरेक राष्ट्रीय उद्यान मेघालय के पश्चिमी गारो हिल्स जिले में तुरा शिखर से लगभग 2 किमी॰ की दूरी पर स्थित है। नोकरेक गारो पहाडि़यों का सबसे ऊँचा बिन्दु है और यहाँ हाथी तथा हूलॉक गिब्बन सहित अनेक प्रकार की वन्य प्रजातियाँ पायी जाती हैं। नोकरेक राष्ट्रीय उद्यान में सिट्रस इंडिका की अत्यन्त दुर्लभ प्रजातियाँ पायी जाती हैं, जिसका नाम मेंमांग नारंगी या जंगली संतरा है। मई, 2009 में यूनेस्को ने इसे जैवमण्डल आरक्षित क्षेत्र घोषित किया है।

7. (B) डंकन जलसंधि दक्षिणी अंडमान और लघु अंडमान के मध्य स्थित है, जो पश्चिम में बंगाल की खाड़ी को पूर्व में अंडमान सागर से जोड़ती है।

10º चैनल – छोटा अंडमान व कार निकोबार के मध्य स्थित है।
9º चैनल– कावारत्ती द्वीप व मिनिकॉय द्वीप के मध्य स्थित है।
8º चैनल – मिनिकॉप द्वीप व मालद्वीप के मध्य स्थित है।

8. (B) दामोदर नदी हुगली नदी की सहायक नदी है। दामोदर नदी छोटा नागपुर के पठार से निकलती है। कोनार, जमुनिया, बराकर आदि इसकी सहायक नदी है। पहले इस नदी को `बंगाल का शोक' कहा जाता था। हुगली नदी विश्व की सर्वाधिक विश्वासघाती नदी है। कोलकाता बन्दरगाह (पूर्व का लंदन) इसी नदी के तट पर स्थित है। इस पर दामोदर घाटी बहु–उद्देशीय परियोजना स्थापित है। वर्तमान में यह भारत की सर्वाधिक प्रदूषित नदियों में से एक है। दामोदर नदी को ‘जैविक मरुस्थल’ की संज्ञा भी दी गयी है।

9. (A)  धारवाड़ तन्त्र की चट्टानें मुख्यत: परतदार चट्टानों से बनी है, जिनका निर्माण आर्कियन नीस और शिष्ट शैलों के आच्छादन से प्राप्त अवसादों द्वारा हुआ है, जिनका कायान्तरण अधिक हुआ है। इनमें शिष्ट कायलाइट एवं स्लेट प्रमुख चट्टानें है। इन चट्टानों में जीवाश्म नहीं मिलते है। ये चट्टानें भारत में पाई जाने वाली चट्टानों में ‘आर्थिक दृष्टि’ से सबसे महत्वपूर्ण चट्टानें है। देश की लगभग सभी प्रमुख धातुयें– सोना, ताँबा, लोहा, मैंगनीज, क्रोमियम, जस्ता आदि इन्ही चट्टानों से मिलता है।

10. (C) नाथपा झाकड़ी जल विद्युत परियोजना हिमाचल प्रदेश में सतलज नदी पर अवस्थित है। जिसकी 1500 MW  बिजली उत्पादन क्षमता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

India bags silver in 50m rifle at Asian Games

Indian shooters once again delivered a stellar performance at the Asian Games, clinching the silver medal in the men's 50m rifle 3-posit...

Popular Posts