प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(25-08-2022)

प्रश्न-


1. आकाश का नीला रंग इस कारण होता है –
(a) प्रकाश का प्रकीर्णन
(b) प्रकाश का परिक्षेपण
(c) प्रकाश का व्यतिकरण
(d) सूर्य द्वारा नीले प्रकाश का अन्य रंगों की तुलना में अधिक उत्सर्जन

2. फोटोग्राफी की प्लेट पर निम्नलिखित में से किसकी परत चढ़ायी जाती है?
(a) सिल्वर ऑक्साइड
(b) सिल्वर ब्रोमाइड
(c) सिल्वर क्लोराइड
(d) सिल्वर आयोडाइड

3. निम्न में से कौन हृदयाघात के सटीक लक्षण हैं?
1. जी मिचलाना
2. तेज पसीना आना
3. सिर दर्द
4. सीने में तेज दर्द
दिये गये कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिएः
कूट :
(a) 1, 2, 3 (b) 2, 3, 4
(c) 1, 3, 4 (d) 1, 2, 4

4. महिलाओं के प्रजननीय (अण्डाणु उत्पादन) में कौन सा हार्मोन तेजी से वृद्धि करता है?
(a) ल्यूटीनाइिंजग हार्मोन
(b) एस्ट्रोजन
(c) फॉलिकल स्टिमुलेिंटग हॉर्मोन
(d) प्रोजेस्टेरोनी

5. एक उपग्रह का उपयोग होता है
(a) संचार हेतु
(b) मौसम की भविष्यवाणी हेतु
(c) कृषि एवं वानिकी हेतु
(d) उपरोक्त सभी के लिये

6. सुनहरी (गोल्डेन) चावल है –
(a) चीन की पीली नदी के तट पर उगाई गई चावल की एक किस्म
(b) लम्बे समय के उपरान्त पीली आभा (टिन्ट) वाले चावल
        (c) एक ट्रांसजेनिक चावल की किस्म जिसमें वैâरोटीन के लिए जीन उपलब्ध है
(d) चावल की एक जंगली किस्म जिसमें पीले रंग के चावल होते हैं

7. सिन्धु घाटी सभ्यता का कौन-सा स्थान अब पाकिस्तान में है?
(a) कालीबंगा (b) हड़प्पा
(c)  लोथल (d) आलमगीरपुर

8. बृहदारण्यक उपनिषद में अजातशत्रु को कहाँ का राजा कहा गया है?
(a) काशी (b) कोशल
(c)  अंग (d) मगध

9. जैन धर्म का आधारभूत बिन्दु है─
(a) कर्म (b) निष्ठा 
(c) अहिंसा (d) विराग

10. किस मध्यकालीन शासक ने उद्घोषित किया था कि ‘राजत्व ही बन्धुत्व है’ तथा ‘बन्धुत्व ही राजत्व’ है?
(a) नसीरुद्दीन महमूद
(b) खुसरो शाह
(c) फिरोज शाह तुगलक
(d) बहलोल लोदी



उत्तर-


1. (A) प्रकाश के प्रकीर्णन के कारण आकाश का रंग नीला दिखाई देता है।
 क्षोभमंडल में उपस्थित धूल के कण पृथ्वी पर आने वाले सूर्य के प्रकाश को बिखेर देते परन्तु श्वेत प्रकाश के नीले रंग को परावर्तित कर देते है। जिस कारण आकाश नीला दिखाई पड़ता है। 

2. (B) जब सिल्वर ब्रोमाइड लगी फोटोग्राफी प्लेट को प्रकाश के संपर्क में लाया जाता है तो उसमें प्रकाश रासायनिक अपघटन होने लगता है तथा सिल्वर ब्रोमाइड में मौजूद सिल्वर आयन, सिल्वर धातु में बदल जाते हैं जो फोटोग्राफिक प्लेट पर अपारदर्शी छवि के रूप में देखते हैं। 

3. (D)  धमनियां हृदय के पेशी तन्तुओं को रक्त पहुँचाती है। हृदय धमनियों में रक्त जम जाने के कारण हृदय के पेशी तंतुओं को रक्त नहीं मिल पाता है। इससे हृदय में दर्द होता है जिसे ‘हृदय शूल’ कहा जाता है और फलत: हृदय अपना काम करना बंद कर देता है और हृदय रक्त का संचार नहीं कर पाता है क्योंकि क्षेपक कोष्ठों में आवुंâचन और प्रसरण नहीं हो पाता है। इसे हृदय गति का रुक जाना या हृदयाघात कहा जाता है। जी मिचलाना, तेज पसीना, सिरदर्द हृदय आघात के लक्षण हैं।

4. (A)  महिलाओं के प्रजननीय (अण्डाणु उत्पादन) में ल्यूटीनाइिंजग हार्मोन तेजी से वृद्धि करता है। इसका निर्माण पिट्यूरी ग्रंथि द्वारा होता है। यह महिलाओं में डिंब ग्रंथि पुटिका व पुरुषों में लेंडिंग सेल के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ल्यूटीनाइजिंग हार्मोन  फालिसाइल स्टिमुलेटिंग हार्मोन  के साथ मिलकर लड़कों में टेस्टोस्टेरोन तथा लड़कियों में एस्ट्रोजन बनाता हैं महिलाओं में एल.एच. मस्तिष्क से निकलता है एवं मासिक के दौरान एक परिपक्व अंडा बनाने के लिए ओवरी को उत्तेजित करता है। पुरुषों में इसी एच.एच. के कारण बनने वाले टेस्टोस्टेरोन हार्मोन से शुक्राणु     बनते हैं।

5. (D) अंतरिक्ष उड़ान के संदर्भ में उपग्रह एक वस्तु है जिसे मानव प्रयास द्वारा कक्षा में रखा जाता है। इस तरह की वस्तुओं को प्राकृतिक उपग्रहों जैसे – चन्द्रमा से अलग करने के लिए कभी-कभी कृत्रिम उपग्रह भी कहा जाता है। इनका उपयोग-संचार में, मौसम की भविष्यवाणी हेतु एवं कृषि एवं वानिकी के लिए किया जाता है।

6. (C)  गोल्डन चावल ट्रांसजेनिक चावल की एक किस्म है। इसमें जेनेटिक इंजीनियिंरग से जैव संश्लेषित बीटा वैâरोटिन के द्वारा चावल में विटामिन A की मात्रा को बढ़ाया जाता है।

7. (B) हड़प्पा वर्तमान में पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त के मान्टगोमरी जिले में रावी नदी के किनारे स्थित है। सर्वप्रथम 1921 में दयाराम साहनी द्वारा उत्खनन करके प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता को उद्घाटित किया गया था। सैंधव सभ्यता के स्थल कालीबंगा राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में घग्घर नदी के बायें किनारे पर स्थित है। इसकी खुदाई बी. बी. लाल (19541) तथा वी. के. थापर (1961) के द्वारा की गयी जबकि लोथल गुजरात राज्य में स्थित है। इसकी खुदाई 1955-62 के मध्य एस. आर. राव द्वारा की गयी थी। आलमगीरपुर पुरास्थल हिण्डन नदी के किनारे उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में स्थित है। इसकी खोज 1958 ई. में यज्ञदत्त शर्मा ने किया।

8. (A)  बृहदारण्यक उपनिषद में अजातशत्रु को काशी का राजा कहा गया है। काशी के क्षत्रिय शासक अजातशत्रु के यहाँ अनेक ब्राह्मण भी अध्यात्म ज्ञान के लिए आते थे। 

9. (C)  जैन धर्म का आधारभूत बिन्दु अहिंसा है, वैसे जैन धर्म में 5 महाव्रतों का विधान भिक्षुओं के लिये किया गया है–
(i)  सत्य या अमृषा – इसमें सदा सत्य एवं मधुर बोलने की बात कही गयी है।
(ii) अहिंसा–सभी प्रकार की मानसिक, वाचिक एवं कायिक हिंसा से बचने की बात कही गयी है। यह जैन धर्म का सर्वाधिक महत्वपूर्ण व्रत है।
(iii) अपरिग्रह–इसमें सब प्रकार के सम्पत्ति अर्जन से भिक्षुओं को बचने की बात कही गयी है।
(iv) अस्तेय–इसमें अनुमति के बिना किसी दूसरे की सम्पत्ति ग्रहण करने से बचने की बात कही गयी है।
(v) ब्रह्मचर्य-इसमें भिक्षुओं को पूर्ण ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करने की बात कही गयी है।
ध्यातव्य है कि तीर्थंकर पाश्र्वनाथ द्वारा दिये गये 4 महाव्रतों में महावीर ने पांचवां व्रत `ब्रह्मचर्य' जोड़ा।

10. (D) जब अलाउद्दीन आलमशाह ने स्वेच्छापूर्वक दिल्ली का शासन त्याग दिया तत्पश्चात् बहलोल लोदी गाजी के नाम से दिल्ली के सिंहासन पर बैठा और प्रथम अफगान साम्राज्य की नींव रखी। बहलोल लोदी ने ही उद्घोषित किया था कि-‘राजत्व ही बन्धुत्व है’ तथा ‘बन्धुत्व ही राजत्व है।’

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Ahom heritage receives significant recognition from UNESCO

The historic Rangpur-Sivasagar complex in Assam has been included in UNESCO's Tentative List of World Heritage Sites. India's Perman...

Popular Posts