- श्रीलंका के नये स्पिनर प्रभात जयसूर्या और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की हरफनमौला एम्मा लैंब को जुलाई महीने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना है।
- जुलाई के महीने में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला के दूसरे और आखिरी मैच में पदार्पण करते हुए जयसूर्या ने श्रीलंका को यादगार जीत दिलाई थी।
- उन्होंने इस मैच में 12 विकेट चटकाने के बाद पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की श्रृंखला में 17 विकेट झटके।
- महिलाओं के वर्ग में 24 साल की लैंब को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करने का इनाम मिला।
Tags:
खेल परिदृश्य
