- गोवा शत-प्रतिशत हर घर जल प्रमाणन प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
- सरकार के मुताबिक, गोवा में हर घर में नल के जरिए साफ पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।
- राज्य सरकार ने सभी 378 गांवों को 'हर घर जल' घोषित कर दिया है। गोवा के सभी 2,63,013 ग्रामीण घरों में नल का पानी उपलब्ध कराया गया है।
- सरकार ने जल जीवन मिशन या हर घर जल योजना का एलान 2020-21 के बजट में किया था।
- इसका मकसद देश के सभी घरों में पाइपलाइन से साफ पानी पहुंचाना है।
- यह लक्ष्य पूरा करने के लिए 2024 तक का समय तय किया गया है।
Tags:
योजना/परियोजना
