आईएनएसवी तारिणी से मॉरिशस को महासागर नौकायान अभियान

  •  कॉमोडोर संजय पांडा कमांडिंग ऑफीसर, आईएनएस मांडोवी ने 20 अगस्त, 2022 की भोर में गोवा से पोर्ट लुई, मॉरिशस के लिये एक नौकायान अभियान को झंडी दिखाकर रवाना किया। 
  • इस अभियान में छह सदस्यीय दल शामिल है, जिसमें तीन महिला अधिकारी हैं। 
  • ये सभी आईएनएसवी तारिणी पर सवार हैं।
  • लगभग 2500 नॉटिकल माइल्स (लगभग 45,000 किलोमीटर) की एक तरफ की दूरी तय करने में 20-21 दिन लगेंगे तथा इस दौरान दल को कठिनाईयों से भरे मौसम और मानसून में हलचल भरे समुद्री हालात का सामना करना पड़ सकता है।
  •  इसके अलावा ऐसे हालात में समुद्री सफर के दौरान अभियान दल को नौका को दुरुस्त रखना होगा, मशीनों की निरंतर जांच करनी है और अपना भोजन भी बनाना है। 
  • भारतीय तट से विदा होने के बाद यह सफर बिना रुके पूरा किया जाना है।
  • भारतीय नौसेना के पास समुद्री यात्रा करने वाली छह नौकायें हैं, जिनमें आईएनएसवी महादेई, आईएनएसवी तारिणी, आईएनएसवी बुलबुल, आईएनएसवी हरियाल, आईएनएसवी कदलपुरा और आईएनएसवी नीलकंठ शामिल हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Bihar STET 9-10 Hindi Chapterwise Solved & Question Bank 2027

Bihar STET 9-10 Hindi Chapterwise Solved & Question Bank 2027 Purchase Book Online Click Here

Popular Posts