प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(09-09-2022)

प्रश्न-


1. सराय नाहर राय और महदहा सम्बन्धित है -
(a) विन्ध्य क्षेत्र की नव-पाषाण संस्कृति से
(b) विन्ध्य क्षेत्र की मध्य-पाषाण संस्कृति से
(c) गंगा घाटी की मध्य-पाषाण संस्कृति से
(d) गंगा घाटी की नव-पाषाण संस्कृति से

2. सिंधु घाटी सभ्यता के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यह प्रमुखत: लौकिक सभ्यता थी तथा उसमें र्धािमक तत्व, यद्यपि उपस्थित था, वर्चस्वशाली नहीं था।
2. उस काल में भारत में कपास से वस्त्र बनाए जाते थे।
उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c)   1 और 2 दोनों
(d)  न तो 1 और न ही 2

3. ``धर्म'' तथा ``ऋत'' भारत की प्राचीन वैदिक सभ्यता के एक वेंâद्रीय विचार को चित्रित करते हैं। इस संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. धर्म व्यक्ति के दायित्वों एवं स्वयं तथा दूसरों के प्रति व्यक्तिगत कर्तव्यों की संकल्पना था।
2. ऋत मूलभूत नैतिक विधान था जो सृष्टि और उसमें अंर्तिनहित सारे तत्वों के क्रियाकलापों को संचालित करता था।
उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) न तो 1 और न ही 2

4. निम्नलिखित में से किन नगरों ने अपने नाम से सिक्के चलाए?
1. राजगृह 2. श्रावस्ती 
3. कौशाम्बी 4. वाराणसी
नीचे के कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-
(a) केवल 1  (b) केवल 1 और 2
(c) केवल 3 और 4 (d) 1, 2, 3, 4

5. बोधगया में महात्मा बुद्ध ने दो बनजारों को उपदेश देकर अपना उपासक बना लिया था। निम्नलिखित में से वे दो बनजारे कौन थे?
(a) मल्लिक और तपस्सु (b) मल्लिक और देवदास
(c) तपस्सु और शूलक (d) शूलक और देवदास

6. निम्नलिखित में से किस स्रोत/स्रोतों से विदित होता है कि किंलग में अशोक ने घमासान युद्ध किया?
1. अशोक का पृथक किंलग शिलालेख
2. अशोक का तेरहवां शिलालेख
3. दीपवंश
4. दिव्यावदान
नीचे के कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए -
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1, 2 एवं 3 (d) 1, 2, 3 एवं 4

7. अजंता और महाबलीपुरम के रूप में ज्ञात दो ऐतिहासिक स्थानों में कौन-सी बात/बातें समान है/हैं?
1. दोनों एक ही समयकाल में निर्मित हुए थे।
2. दोनों का एक ही र्धािमक सम्प्रदाय से संबंध है।
3. दोनों में शिलाकृत स्मारक हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
(a) केवल 1 और 2 (b) केवल 3
(c) केवल 1 और 3
(d) उपर्युक्त कथनों में से कोई भी सही नहीं है

8. कथन (A): महमूद गजनवी ने भारत पर 17 बार आक्रमण किये।
कारण (R): वह भारत में स्थायी मुस्लिम शासन की स्थापना करना चाहता था।
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर-चुनिए :
कूट :
(a) A तथा R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है
(b) A तथा R दोनों सही हैं, परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं है
(c) A सही है, परन्तु R गलत है
(d) A गलत है, परन्तु R सही है

9. निम्नलिखित सुल्तानों में से किसने जिन प्रभा सूरि से आधी रात तक बातचीत की?
(a) मुबारक शाह खिलजी (b) मुहम्मद बिन तुगलक
(c) फिरोजशाह तुगलक (d) बहलोल लोधी

10. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर-का चयन कीजिए :
सूची-I                  सूची-II
A. आदिलशाही अहमदनगर
B. निजामशाही बीजापुर
C. ईमादशाही गोलकुण्डा
D. कुतुबशाही बरार
कूट :
A B C D A B C D
(a) 4 1 2 3 (b) 1 4 3 2
(c) 3 2 4 1 (d) 2 1 4 3




उत्तर-


1. (C): सरायनाहर रायऔर महदहा गंगा घाटी की मध्य पाषाण संस्कृति से सम्बन्धित है। इसमें से सरायनाहर राय प्रतापगढ़ जिले में ाqस्थत है जिसकी खोज के. सी. ओझा ने की थी। यहां से 11 मानव समाधियाँ तथा 8 गर्त चूल्हे पाये गये हैं। यहाँ एक समाधि ऐसी है जिसमें एक साथ चार-चार मानवों को लिटाया गया है। `महदहा' नामक मध्य पाषाणिक स्थल भी प्रतापगढ़ जिले में स्थित है जिसकी खोज इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पुरातत्व विभाग तथा पट्टी तहसील के तत्कालीन परगनाधिकारी लाल बिहारी पाण्डेय के सौजन्य से हुई थी। यहां से भी मानव समाधियां प्राप्त हुई हैं। यहाँ से मानव समाधियों के अतिरिक्त पशुओं की अधजली हड्डियाँ, श्रृंग आदि भी प्राप्त हुई है जिसके कारण इसे वध-स्थल कहा गया है।

2. (C): सैंधव सभ्यता का धार्मिक दृष्टिकोण मुख्यत: लौकिक तथा व्यावहारिक था। इस सभ्यता में मातृदेवी, पुरुष, देवता की उपासना के साथ-साथ अनेक पशु-पक्षियों, वनस्पतियों, वृक्षों आदि के पूजा के साक्ष्य मिलते हैं। सबसे पहले कपास उपजाने की विधि का ज्ञान सिन्धु निवासियों को ही था चूँकि यह सबसे पहले सिन्धु क्षेत्र में हुआ था, इस कारण यूनानियों ने इसे `सिन्डन' नाम दिया।

3. (C): ऋग्वेद जिसका समय 1500 ई. पू. से 1000 ई. पू. माना जाता है, ऋग्वेद में धर्म शब्द विधि के अर्थ में प्रयुक्त हुआ है। इसका सम्बन्ध नैतिकता से है। `ऋत' का अर्थ विश्व की नैतिक एवं भौतिक व्यवस्था से माना गया है। ऋत से तात्पर्य सत्य तथा अविनाशी सत्ता से है।

4. (D): श्रावस्ती, कोशल राज्य की राजधानी थी। यह उत्तर-पूर्व भारत का प्रमुख राज्य था। महात्मा बुद्ध के पूर्व ही वंâस नामक राजा ने काशी राज्य को जीता था। जातक ग्रन्थों में वंâस को ‘बारान सिग्गहों’ अर्थात् बनारस पर अधिकार करने वाला कहा गया है। कंस का उत्तराधिकारी महाकोशल हुआ। इसके समय में कोशल का काशी पर पूर्ण अधिकार हो गया। श्रावस्ती द्वारा जारी किये गये सिक्के के प्रमाण मिले हैं। कौशाम्बी वत्स महाजनपद की राजधानी थी। आधुनिक इलाहाबाद तथा बाँदा के जिले प्राचीन काल में वत्स महाजनपद का निर्माण करते थे। हस्तिनापुर के राजा निचक्षु ने हस्तिनापुर के गंगा प्रवाह में बह जाने के बाद कौशाम्बी को अपनी राजधानी बनाया था। बुद्ध काल में वहाँ कौरव वंश का शासन था जिसका शासक उदयन था। वर्तमान वाराणसी तथा उसका समीपवर्ती क्षेत्र ही प्राचीनकाल में काशी महाजनपद था। उत्तर में वरुणा, तथा दक्षिण में असी नदियों से घिरी हुई वाराणसी नगरी इस महाजनपद की राजधानी थी। इन सब महानगरों द्वारा जारी किये गये सिक्के के प्रमाण मिले हैं।

5. (A): बोध-प्राप्ति का स्थान होने के कारण गया `बोध गया' के नाम से जाना गया तथा जिस वृक्ष के नीचे उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ वह `बोधिवृक्ष' कहा गया। यहीं उन्होंने विभिन्न कष्टों और दु:खों से पीडि़त जनता को ज्ञान और सत्य की शिक्षा देने का निश्चय किया। गया में उन्होंने तपस्सु और माqल्लक नामक निम्न जातीय दो बनजारों को उपदेश देकर अपना अनुयायी बना लिया।

6. (B): किंलग युद्ध तथा इसके परिणामों के विषय में अशोक के तेरहवें शिलालेख से विस्तृत सूचना प्राप्त होती है। विजयोपरांत किंलग में दो अधीनस्थ प्रशासनिक केंद्र स्थापित किये गये–(१) उत्तरी केन्द्र (राजधानी तोसलि) तथा (२) दक्षिणी केंद्र (राजधानी-जौगढ़)। कलिंग का प्राचीन राज्य वर्तमान दक्षिणी उड़ीसा में स्थित था। कलिंग युद्ध तथा उसके परिणामों के विषय में अशोक के तेरहवें अभिलेख से विस्तृत सूचना प्राप्त होती है। इससे स्पष्ट होता है कि यह युद्ध बड़ा भयंकर था जिसमें भीषण रक्तपात तथा नरसंहार की घटनाएँ हुयीं। अंतत: अशोक इस राज्य को जीतकर अपने साम्राज्य में मिलाने में सफल रहा। दुर्भाग्यवश किसी भी साक्ष्य से हमें कलिंग के शासक का नाम ज्ञात नहीं होता है। तेरहवें शिलालेख में इस युद्ध के भयानक परिणामों का इस प्रकार उल्लेख हुआ है – इसमें एक लाख 50 हजार व्यक्ति बन्दी बनाकर निर्वासित कर दिये गये, एक लाख लोगों की हत्या की गयी तथा इससे भी कई गुना अधिक मर गये। युद्ध में भाग न लेने वाले ब्राह्मणों, श्रमणों तथा गृहस्थियों को अपने सम्बन्धियों के मारे जाने से महान कष्ट हुआ। सम्राट ने इस भारी नरसंहार को स्वयं अपनी आँखों से देखा था।

7. (B): अजंता की गुफाएं बौद्ध धर्म द्वारा प्रेरित और उनकी करुणामय भावनाओं से भरी हुई शिल्पकला और चित्रकला से ओतप्रोत है जिसका निर्माण महाराष्ट्र के औरंगाबाद में द्वितीय शताब्दी में सातवाहन शासकों द्वारा कराई गई थी। जबकि महाबलीपुरम् के मंदिरों का निर्माण पल्लव शासक नरिंसहदेव वर्मन ने सातवीं सदी में कराया था। इसे मामल्लपुरम् भी कहा जाता है। यहाँ के स्थापत्य हिन्दू धर्म से संबंधित है। इस प्रकार प्रश्नगत कथन (१) और (२) असत्य है जबकि कथन (३) सत्य है।

8. (C): महमूद गजनवी ने 1001 ई. से लेकर 1026 ई. के मध्य भारत पर 17 बार आक्रमण किये थे। महमूद गजनवी के आक्रमणों का मुख्य उद्देश्य सम्पत्ति लूटना व इस्लाम का प्रचार एवं प्रसार करना था न कि भारत में स्थायी मुस्लिम शासन की स्थापना करना।

9. (B): मुहम्मद बिन तुगलक दिल्ली के सुल्तानों में अत्यधिक सहिष्णु शासक था। वह सभी धर्मों के विद्वानों का सम्मान करता था। जैन विद्वान और सन्त जिनप्रभा सूरी को उसने दरबार में बुलाकर सम्मान प्रदान किया था। वह सूफी, शेख और अन्य विभिन्न सम्प्रदायों के सन्तों के सम्पर्क में आया था। अपनी हिन्दू प्रजा के प्रति उसका व्यवहार सहिष्णुता पूर्ण था। नगरकोट के आक्रमण के अवसर पर उसने ज्वाला देवी के मंदिर को नष्ट नहीं किया। हिन्दुओं को उसने सम्मानित पदों पर नियुक्त किया था। 

10. (D): 1481 ई. में महमूद गवाँ की हत्या के बाद बहमनी साम्राज्य में अराजकता फैंल गई और लगभग दो दशकों के अन्दर ही बहमनी साम्राज्य विघटन का शिकार हो गया। कालान्तर में इस क्षेत्र में पाँच नए राज्यों का उदय हुआ ─
1. बीजापुर का आदिलशाही राज्य (1489 ई.)
2. अहमदनगर का निजामशाही राज्य (1490 ई.)
3. बरार का इमादशाही राज्य (1484ई.)
4. गोलकुण्डा का कुतुबशाही राज्य (1518 ई.)
5. बीदर का बरीदशाही राज्य (1526 ई.)

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

UPSSSC Civil Engineering Margdarshika Study Material 2026-27 Hindi Medium

UPSSSC Civil Engineering Margdarshika Study Material 2026-27 Hindi Medium Purchase Book Online Click Here

Popular Posts