प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(26-09-2022)

प्रश्न-

1. ‘समान कार्य के लिए समान वेतन’-
(a)  आर्थिक अधिकार के लिए विधिक माँग है।
(b) आर्थिक अधिकार के लिए राजनीतिक माँग है।
(c) विधिक अधिकार के लिए आर्थिक माँग है।
(d) राजनीतिक अधिकार के लिए आर्थिक माँग है।

2. निम्नलिखित में से किस दशक में भारत में संसदात्मक व्यवस्था केन्द्रीयता से संघवाद की ओर खिसकी?
(a) 1960 के दशक में (b) 1970 के दशक में
(c) 1980 के दशक में (d)उपरोक्त में से कोई नहीं

3. क्या संविधान के अन्तर्गत भारतीय संघ के राज्य विदेशी ऋण सीधे लेने की शक्ति रखते हैं?
(a)  हाँ
(b) नहीं
(c) हाँ, पर केवल अन्तर्राष्ट्रीय संगठनों से
(d) हाँ, पर केवल भारतीय रिजर्व बैंक की अनुमति से

4. मुद्रास्फीति कैसे नियंत्रित की जा सकती है?
(a) मजदूरी में वृद्धि कर (b) कराधान में ह्रास कर
(c) लोक व्यय में कमी कर (d) रुपए को और मँहगा कर

5.  निम्नलिखित पर विचार कीजिए─
1. जनता का पास मुद्रा
2. बैंकों के पास जमा (डिमाण्ड डिपाजिट्स)
3. बैंकों के पास समय जमा (टाइम डिपाजिट्स)
इनमें से कौन–कौन से भारत में व्यापक धन (ब्रॉड मनी) (एम–३) में शामिल हैं?
(a) 1 और 2 (b) 1 और 3
(c) 2 और 3 (d) 1, 2 और 3

6. बेसल II, निम्नलिखित में से किस एक से सम्बन्धित है?
(a) नागर विमानन में सुरक्षा के अन्तर्राष्ट्रीय मानकों से
(b) साईबर अपराधों के प्रतिकूल, उपायों से
(c) खिलाडि़यों द्वारा नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के प्रतिकूल, उपायों से
(d) किसी बैंक की पूँजी की पर्याप्तता के मापन के लिए अन्तर्राष्ट्रीय मानकों से

7. सूची–I को सूची–II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए –
सूची–I सूची–II
(संस्था) (स्थापना वर्ष)
A. भारतीय औद्योगिक साख एवं निवेश निगम 1. 1964
निगम 
B. भारतीय औद्योगिक विकास बैंक                   २. 1948
C. भारतीय औद्योगिक वित्त निगम                   ३. 1990
D. भारतीय लघु उद्योग विकास निगम           4. 1955
कूट :
A B C D A B C D
(a) 1 3 2 4 (b) 2 4 3 1
(c) 3 2 1 4 (d) 4 1 2 3

8. हरित–क्रन्ति से भारत के कौन से राज्य सर्वाधिक लाभन्वित हुए?
(a) बिहार, पं. बंगाल और असम
(b) राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र
(c) पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उ. प्र.
(d) तमिलनाडु, आन्ध्र प्रदेश और केरल

9. सूची–I को सूची–I से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गये कूट से सही उत्तर चुनिए –
सूची–I                        सूची–II
(तेलशोधक कारखाना)   (राज्य)
A. तातीपाका 1. गुजरात
B. कोयली 2. तमिलनाडु
C. नागापट्टीनम 3. आन्ध्र प्रदेश
D. नुमालीगढ़ 4. असम
कूट:
A B C D
(a) 2 1 4 3
(b) 3 1 2 4
(c) 4 3 1 2
(d) 1 2 4 3

10. 2011 में देश के निम्नलिखित राज्यों में से साक्षरता दर सबसे कम थी –
(a) ओडिशा में (b) बिहार में
(c) झारखण्ड में (d) छत्तीसगढ़ में





उत्तर-


1. (A) समान कार्य के लिए समान वेतन मूलत: आर्थिक अधिकार के लिए विधिक माँग है। लिंग के आधार पर वेतन की विसंगतियों को दूर करने के लिए भाग 4 में नीति निदेशक सिद्धांत के अंतर्गत अनु. 39(घ) में राज्य के ऊपर यह विधिक दायित्व डाला गया है अत: ‘‘समान कार्य के लिये समान वेतन’’ आर्थिक अधिकार के लिये विधिक माँग है। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976 लागू किया गया। 

2. (C) 1980 के दशक के बाद भारतीय राजनीति में संसदात्मक व्यवस्था केन्द्रीयता से संघवाद की ओर बढ़ी। 1983 ई. में तमिलनाडु, कर्नाटक, आन्ध्रप्रदेश तथा पांडिचेरी के मुख्य मंत्रियों की एक बैठक बंगलौर में हुई थी, जिसमें राज्यों की स्वायत्तता की समस्या पर विचार-विमर्श किया गया था। इसी बैठक के परिणामस्वरूप केन्द्र तथा राज्यों के सम्बन्धों का अध्ययन करने के लिए सरकारिया आयोग की नियुक्ति की गयी थी। जिससे उपरोक्त तथ्य स्पष्ट हो जाता है कि भारत में संसदात्मक व्यवस्था केन्द्रीयता से संघवाद की ओर खिसकी है।

3. (B) संविधान के अनुच्छेद 292 व 293 में केन्द्र व राज्य को उधार लेने की शक्ति प्रदान की गयी है। भारत की संचित निधि की साख पर केन्द्र देश के भीतर या विदेशों से ऋण प्राप्त कर सकता है पर कोई राज्य, राज्य विधानमण्डल द्वारा नियत सीमाओं के भीतर ही ऋण ले सकता है वह विदेशों से ऋण नहीं ले सकता। 

4. (C) लोक व्यय में कमी करके मुद्रास्फीति को नियंत्रित किया जा सकता है।
मुद्रा स्फीति को नियंत्रित करने के लिये दो प्रकार की नीतियों का प्रयोग किया जाता है–
 (i) मौद्रिक नीति (ii) राजकोषीय नीति
मुद्रा निर्गमन के नियमों को कठोर बनाना। संतुलित बजट बनाना।
                                                                         – सार्वजनिक व्यय पर नियंत्रण।
मुद्रा की मात्रा को संकुचित करना सार्वजनिक ऋण में वृद्धि।
कठोर साख नीति अपनाना – प्रगतिशील करारोपण।
बचत को प्रोत्साहन।
उत्पादन में वृद्धि

5. (D)  भारतीय अर्थव्यवस्था में वर्तमान आर्पूित संकेतक M1, M2, M3, M4 nw~ M1जनता के पास मुद्रा + बैंकों की मांग जमाएं + RBI के पास अन्य जमाएं, M2 ─ M1 =डाकघरों की बचत बैंक जमाएं, M3 = M1 +बैंकों की कुल जमाएँ + रिजर्व बैंक के पास अन्य जमाएँ। M4 ─ M3 + डाकघरों में जमा सम्पूर्ण जमा राशियाँ (राष्ट्रीय बचत पत्र को छोड़कर)। भारत में मुद्रा प्रसार अनुमान के लिए M3 का प्रयोग सर्वाधिक किया जाता है। M3 को वृहद् मुद्रा (Broad Money) कहते है। 
 R.B.I. 1968 तक मुद्रा मापक के रूप में भी Mo का प्रयोग करती थी। 1968 से 1977 तक M3 मापक का प्रयोग किया। 1977 में  R.B.I. में ४ वैकल्पिक मापक का प्रयोग किया गया–
M1 परिभ्रमण में नकदी + बैंकों के पास लोगों की मांग जमाएं + R.B.I. की अन्य जमाएं।
M2 =  M1 + डाकघर बचत बैंक में बचत जमाएं।
M3 =  M1 + बैंकों के पास लोगों की सावधि जमाएं।
M4 =  M3 + डाकघर की सावधि (समय + मांग) जमाएं।
RBI  ने M1 को संकीर्ण मुद्रा तथा M3 को व्यापक मुद्रा कहा। मुद्रा पूर्ति की यह माप 1998 तक जारी रही। वाई.बी. रेड्डी समिति ने 1997-98 में नये मापक का विचार दिया–
(1) मौद्रिक समग्र – Mo, M1, M2, M3
(2)  तरलता समग्र –  L1, L2, M3।

6. (D)  अन्तर्राष्ट्रीय समझौते के लिए ‘बैंक फॉर इण्टरनेशनल सेटलमेंट’ जो बेसल के स्विस सिटी में अवस्थित है, बैंकों के लिए बेसल मापदण्ड की घोषणा करता है। संशोधित बेसल II मापदण्डों का उद्देश्य बैंक पूँजी संरचना को बेहतर बनाना है, साथ ही जोखिम प्रबंधन को उत्तरदायी बनाना है।
BASEL-III को नवम्बर, 2010 में पारित किया गया। BASEL-III के मानक BASEL-II की तुलना में बैंकों की तरलता एवं पूंजी को अधिक सशक्त स्वरूप का अनुमोदन करते हैं ताकि आर्थिक एवं वित्तीय दबावों की अवस्था में उनका सामना करने के लिए बैंकों को तैयार किया जा सके।
BASEL-III में बफर सहित कुल आवश्यक पूंजी अनुपात 10.5% निर्धारित किया गया है, किन्तु RBI ने इसे 11.5% स्वीकार किया है। BASEL-III, 1 जनवरी, 2019 तक पूर्ण रूप से अपनाया गया।
\
7. (D) देश में औद्योगिक विकास की वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए जुलाई 1964 में भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना करने का निर्णय लिया। भारतीय औद्योगिक वित्त निगम लिमिटेड  की स्थापना केंद्रीय बैंकिग जाँच समिति के सुझाव पर एक विशेष अधिनियम द्वारा 1948 में हुई। भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक  की स्थापना अप्रैल 1990 में की गई थी। भारतीय औद्योगिक साख एवं निवेश निगम  की स्थापना जनवरी 1955 में की गई।

8. (C)  भारत में हरित क्रान्ति की शुरूआत 1966-67 में मैक्सिको में विकसित नवीन उर्वरक प्रतिचारी  गेहूं की बौनी प्रजातियों के प्रयोग से हुई। भारत में हरित क्रांति की शुरूआत पंजाब, हरियाणा एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में गेहूं की कृषि से हुई। परन्तु 1983 के बाद इसका प्रसार चावल की कृषि में हुआ। बाद में हरित क्रान्ति  का प्रसार पूरे भारत वर्ष में हुआ। परन्तु सर्वाधिक लाभ पंजाब, हरियाणा व पश्चिमी उत्तर प्रदेश को ही रहा।

9. (B) सही सुमेलन इस प्रकार है –
तेलशोधक कारखाना  -  राज्य
तातीपाका                  - आन्ध्र प्रदेश
कोयली                  -    गुजरात
नागापट्टीनम           - तमिलनाडु
नूमालीगढ़                    - असम

10. (B) न्यूनतम साक्षरता दर वाले पाँच राज्य इस प्रकार हैं –
राज्य साक्षरता दर (% में)
बिहार 61.8
अरुणाचल प्रदेश 65.4
राजस्थान 66.1
झारखण्ड 66.4
आन्ध्र प्रदेश 67.0

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

M.S. Dhoni has become the goodwill ambassador for the Bajaj Pune Grand Tour 2026

India is set to take a historic step on the global professional cycling stage. Through the Pune Grand Tour 2026, India will host an internat...

Popular Posts