- भारतीय फिल्म महासंघ ने 95वें अकादमी पुरस्कारों के लिए भारत की प्रविष्टि के रूप में 'छेल्लो शो' की घोषणा की।
- छेल्लो शो को सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में चुना गया है।
- फिल्म के निर्देशक पैन नलिन हैं।
- यह फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में 14 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।
- ‘छेल्लो शो’ का शीर्षक अंग्रेजी में लास्ट फिल्म शो है।
- ‘छेल्लो शो’ एक किशोर बालक की कहानी है। वह भारत के एक दूरदराज के गाँव में रहता है और सिनेमा के साथ उसका गहरा संबंध जुड जाता है।
- यह फिल्म दर्शाती है कि कैसे एक छोटा लड़का प्रोजेक्शन बूथ से फिल्म देखने में पूरी गर्मियों का समय बिताता है।
Tags:
विविध
