- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पहला "स्वच्छ सुजल प्रदेश" बन गया है और पुडुचेरी ने स्वयं को 'हर घर जल' सत्यापित संघ राज्य क्षेत्र घोषित किया है।
- 15 अगस्त 2019 को जल जीवन मिशन के शुभारंभ के समय, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पुडुचेरी के क्रमशः 46% और 81% ग्रामीण परिवारों के पास नल कनेक्शन के माध्यम से पीने योग्य पेयजल की सुविधा थी।
- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के सभी 62,037 ग्रामीण परिवारों और पुडुचेरी के 1,14,908 ग्रामीण परिवारों में अब नल कनेक्शन के माध्यम से पीने योग्य पानी तक सुविधा है।
- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 266 गांवों और पुडुचेरी के 246 गांवों के लोगों ने ग्राम सभा में एक प्रस्ताव पारित कर अपने गांवों को 'हर घर जल' के रूप में सत्यापित किया है कि हर घर को निर्धारित गुणवत्ता के पानी की नियमित आपूर्ति हो रही है और एक भी घर इस सुविधा से वंचित नहीं है।
- उन्होंने यह भी पुष्टि की है कि सभी स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों और अन्य सार्वजनिक संस्थानों को भी नल का पानी मिल रहा है।
Tags:
विविध
