पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर पाँच साल के लिये प्रतिबंध

  • भारत सरकार ने गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया और उससे जुड़े संगठनों पर आतंकी संबंध रखने की वजह से पाँच साल के लिये प्रतिबंध लगा दिया है।
  • PFI का गठन वर्ष 2007 में दक्षिण भारत में तीन मुस्लिम संगठनों के विलय द्वारा किया गया था। 
  • ये संगठन केरल में नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट, कर्नाटक फोरम फॉर डिग्निटी और तमिलनाडु में मनिथा नीथी पासराय हैं।
  • PFI के गठन की औपचारिक घोषणा 16 फरवरी, 2007 को “एम्पॉवर इंडिया कॉन्फ्रेंस” के दौरान बंगलूरू में आयोजित एक रैली में की गई थी।
  • गृह मंत्रालय ने PFI और उसके सहयोगियों को "गैरकानूनी संगठन" घोषित किया है।
  • भारत सरकार के अनुसार, PFI के कुछ संस्थापक सदस्य स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (SIMI) के नेता हैं और जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (JMB) के साथ भी उनकेे संबंध हैं तथा ये दोनों ही प्रतिबंधित संगठन हैं।
  • इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS) जैसे वैश्विक आतंकवादी समूहों के साथ PFI के अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के कई उदाहरण हमें देखने को मिलते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

New Director General of Integrated Training for the Indian Army

On November 1, 2026, Lieutenant General Sushil Chander Mahant of the Indian Army assumed the office of Director General of Integrated Traini...

Popular Posts