- भारत के तीन शहर यूनेस्को ग्लोबल नेटवर्क ऑफ लर्निंग सिटीज में शामिल हो गए हैं।
- यूनेस्को ग्लोबल नेटवर्क ऑफ लर्निंग सिटीज में केरल के दो शहर त्रिशूर और नीलांबुर और तेलंगाना का शहर वारंगल को शामिल किया गया है।
- इस सूची में भारत सहित विश्व के 44 देशों के 77 शहरों को साल 2022 में शामिल किया गया है।
- भारत के ये शहर विश्व के प्रसिद्ध शहर जैसे ब्रिस्टल,डबलिन, बीजिंग, शंघाई, हैम्बर्ग, एथेंस, इंचियोन के साथ शामिल हो गया है।
- इस बार यूनेस्को ग्लोबल नेटवर्क ऑफ लर्निंग सिटीज की इस सूची में यूक्रेन की राजधानी कीव, दक्षिण अफ्रीका का शहर डर्बन और यूएई के शहर शारजाह को शामिल किया गया है।
Tags:
अतंराष्ट्रीय परिदृश्य
