प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(22-10-2022)


1. इसरो किस वर्ष 'चंद्रयान-3' लॉन्च करने की योजना बना रहा है?

a) 2022

b) 2024

c) 2023

d) 2025

2. पांचवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स- 2022 का आयोजन किस राज्य में किया जाएगा?

a) उत्तर प्रदेश

b) मध्य प्रदेश

c) गुजरात

d) महाराष्ट्र

3. निम्नलिखित में से किस राज्य ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए कोटा बढ़ा दिया है?

a) कर्नाटक

b) केरल

c) तमिलनाडु

d) तेलंगाना      

4. ग्लोबल मल्टीडाइमेंशनल पावर्टी इंडेक्स 2022 के अनुसार, 2020 में दुनिया में सबसे ज्यादा गरीब लोग किस देश में थे?

a) कांगो

b) बांग्लादेश

c) श्रीलंका

d) भारत

5. संयुक्त राज्य अमेरिका के किस शहर ने वर्ष 2023 से दिवाली पर पब्लिक स्कूल हॉलिडे की घोषणा की है?

a) लॉस एंजिल्स

b) शिकागो

c) न्यूयॉर्क

d) बोस्टन

6. किस राज्य ने सबसे अधिक प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों को सूचीबद्ध करने वाली वेबसाइट शुरू की है?

a) उत्तर प्रदेश

b) छत्तीसगढ़

c) मध्य प्रदेश

d) झारखंड

7. भारत में पुलिस स्मृति दिवस कब मनाया जाता है?

a) 20 अक्टूबर

b) 24 अक्टूबर

c) 21 अक्टूबर

d) 30 अक्टूबर

8. हॉकी इंडिया के अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है?

a) रमनदीप सिंह

b) भारत छेत्री

c) दिलीप टिर्की

d) पी.आर श्रीजेश

9. भारत के किस राज्य ने दुनिया का सबसे बड़ा जंगल सफारी पार्क स्थापित करने की घोषणा की है?

a) उत्तर प्रदेश

b) हिमाचल प्रदेश

c) राजस्थान

d) हरियाणा

10. केरल का कौन सा ग्राम पंचायत भारत का पहला पूर्ण रूप से डिजिटल साक्षर पंचायत बन गया है?

a) कुन्नाथुकल

b) पुल्लमपारा

c) विलाप्पी

d) कल्लार

उत्तर:-

1. (c) 2023

जून 2023 में इसरो मून मिशन चंद्रयान -3 को लांच करने की योजना बनाया है। जो भविष्य के अंतर-ग्रहीय अन्वेषणों के लिए महत्वपूर्ण है। इसरो अध्यक्ष के अनुसार, चंद्रयान -3 का प्रक्षेपण जून 2023 में लॉन्च व्हीकल मार्क -3 (LVM3) से होगा। 

 

2. (b) मध्य प्रदेश

पाचवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 मध्य प्रदेश में आयोजित किया जाएगा। खेल 31 जनवरी से 11 फरवरी, 2023 तक होंगे। इस खबर की घोषणा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में की। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरुआत 2016 में हुई थी और यह खेल देश के युवाओं को एक बहुत ही प्रभावी मंच प्रदान किया है।

3. (a) कर्नाटक

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की अध्यक्षता में कर्नाटक मंत्रिमंडल ने अनुसूचित जातियों के लिए 2 प्रतिशत और अनुसूचित जनजातियों के लिए 4 प्रतिशत आरक्षण बढ़ाने के लिए एक अध्यादेश जारी करने का निर्णय लिया। एससी के रूप में वर्गीकृत 103 समुदायों और एसटी के बीच 56 समुदायों को आरक्षण में वृद्धि से लाभ होगा।

 

4. (d) भारत

ग्लोबल मल्टीडाइमेंशनल पावर्टी इंडेक्स 2022 के अनुसार, भारत में लगभग 415 मिलियन लोग 2005-06 और 2019-21 के बीच गरीबी से बाहर निकले। हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार, महत्वपूर्ण कटौती के बावजूद, दुनिया में सबसे ज्यादा गरीब लोग - 228.9 मिलियन- 2020 में भारत में रहते थे। हालांकि, डेटा महामारी के बाद के परिवर्तनों को नहीं दर्शाया है।  

5. (c) न्यूयॉर्क शहर

वर्ष 2023 से न्यूयॉर्क सिटी के पब्लिक स्कूल में दिवाली की छुट्टी होगी। इसकी घोषणा मेयर एरिक एडम्स ने की। प्रकाश के इस त्योहार दिवाली को हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों के 2,00,000 से अधिक न्यूयॉर्क वासी मानते है।  

 
 

6. (d) झारखंड

झारखंड सरकार ने राज्य में प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों के नाम सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने के लिए एक वेबसाइट शुरू की है। उद्योगों को वायुमंडलीय प्रदुषण के लिए जवाबदेह ठहराने के लिए यह कदम उठाया गया है। सरकार के अनुसार, यह एक पारदर्शिता पहल है जिसका उद्देश्य औद्योगिक पार्टिकुलेट मैटर की जानकारी को समझने योग्य तरीके को प्रकट करना है।

7. (c) 21 अक्टूबर 

अपनी ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले सीआरपीएफ के 10 जवानों के बलिदान को याद करने के लिए 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। 21 अक्टूबर, 1959 को लद्दाख के पास हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में चीनी सैनिकों के हमले के दौरान 10 भारतीय पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।

8. (c) दिलीप टिर्की

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और 1998 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम के सदस्य दिलीप टिर्की को सर्वसम्मति से हॉकी इंडिया का अध्यक्ष चुना गया है। यह भी पहली बार है कि एक पूर्व खिलाड़ी और एक ओलंपियन को राष्ट्रीय निकाय का प्रमुख बनाया गया है।


9. (d) हरियाणा

हरियाणा सरकार ने घोषणा की है कि वह अरावली रेंज में दुनिया का सबसे बड़ा जंगल सफारी पार्क स्थापित करेगी। यह  10,000 एकड़ का सफारी पार्क होगा जो गुरुग्राम और नूंह जिलों में स्थापित होगा। वर्तमान में, शारजाह अफ्रीका के बाहर सबसे बड़ा क्यूरेटेड सफारी पार्क है। यह योजना न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगी बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी प्रदान करेगी।

10. (b) पुल्लमपारा

पुल्लमपारा अपने निवासियों के बीच पूर्ण डिजिटल साक्षरता प्राप्त करने वाली भारत की पहली ग्राम पंचायत बन गई है। इसकी आधिकारिक घोषणा केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने की। पुल्लमपारा केरल के तिरुवनंतपुरम जिले का एक गाँव है। सीएम के अनुसार, सरकारी सेवाओं को प्राप्त करने के लिए जनता के लिए डिजिटल साक्षरता महत्वपूर्ण है।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

M.S. Dhoni has become the goodwill ambassador for the Bajaj Pune Grand Tour 2026

India is set to take a historic step on the global professional cycling stage. Through the Pune Grand Tour 2026, India will host an internat...

Popular Posts