- कृषि और वानिकी पर 7वीं आसियान-भारत मंत्रिस्तरीय बैठक आभासी रूप से 26 अक्टूबर 2022 को हुई।
- इसकी सह-अध्यक्षता केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और ब्रुनेई दारुस्सलाम, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओ पीडीआर, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम के कृषि मंत्रियों ने की।
- केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आसियान देशों से बाजरा के उत्पादन, प्रसंस्करण, मूल्यवर्धन और खपत को बढ़ाने में भारत के प्रयासों का समर्थन करने का आग्रह किया।
- बैठक के दौरान आसियान-भारत संबंधों की 30वीं वर्षगांठ भी मनाई गई।
- आसियान-भारत सहयोग (वर्ष 2021-2025) की मध्यावधि कार्य योजना के तहत विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों के कार्यान्वयन में प्रगति की भी समीक्षा की गई।
- केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि भारत खाद्य सुरक्षा, पोषण, जलवायु परिवर्तन अनुकूलन, डिजिटल खेती आदि के क्षेत्र में आसियान के साथ भारत के सहयोग को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
- बैठक में कहा गया कि महामारी से उबरने के लिए आसियान-भारत सहयोग के तहत लगातार उपाय करना जरूरी है।
Tags:
राष्ट्रीय परिदृश्य
