- विश्व दृष्टि दिवस हर साल अक्टूबर के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है।
- इस बार यह 13 अक्टूबर को मनाया गया। विश्व दृषि दिवस, हानि, देखभाल और समस्याओं की स्थितियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
- डब्ल्यूएचओ के अनुसार 1 अरब लोग पास या दूर दृष्टि दोष से प्रभावित हैं।
- यह किसी भी आयु वर्ग के लोगों को प्रभावित कर सकता है, लेकिन 50 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों में यह अधिक है।
- विश्व दृष्टि दिवस 2022 की थीम ”Love Your Eyes” है। पिछले साल भी इसी को थीम रखा गया था।
- इंटरनेशनल एजेंसी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ ब्लाइंडनेस (IAPB) ने ये घोषणा की थी कि इस साल की भी थीम पिछले साल की थीम की तरह “लव योर आइज़” होगी।
Tags:
वर्ष/दिवस/सप्ताह
