प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(02-11-2022)


1. भारत का पहला एक्वा पार्क किस राज्य में स्थापित किया जाएगा?

a) मेघालय

b) अरुणाचल प्रदेश

c) गोवा

d) महाराष्ट्र

2. उत्तर भारत का पहला डाटा सेंटर किस राज्य में स्थापित किया गया है?

 

a) उत्तर प्रदेश

b) राजस्थान

c) उत्तराखंड

d) हिमाचल प्रदेश

3. न्यूजीलैंड में आगामी T20I श्रृंखला के लिए भारतीय टीम का कप्तान किसे बनाया गया है?

a) शिखर धवन

b) ऋषभ पंत

c) रोहित शर्मा

d) हार्दिक पांड्या

4. जमशेद जे ईरानी, जिनका 31 अक्टूबर, 2022 को निधन हो गया, किस कंपनी के पूर्व एमडी थे?

a) टाटा स्टील

b) लार्सन एंड टुब्रो

c) आईटीसी लिमिटेड

d) हिंडाल्को इंडस्ट्रीज

5. निम्नलिखित में से किसे राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया गया है?

a) बालिदान स्तंभ

b) झारखंड युद्ध स्मारक

c) लसकर युद्ध स्मारक

 

d) मानगढ़ धाम

6. सातवें ‘भारत जल सप्ताह’ का थीम क्या है?

a) जल सुरक्षा और सतत विकास

b) सतत विकास और इक्विटी

c) सतत विकास और समानता के लिए जल सुरक्षा

d) सतत विकास के लिए जल संरक्षण

7. साउथ ब्लॉक में गार्ड ऑफ ऑनर किसे दिया गया है?

a) बट्टू शेरिंग

b) चिमी दोरजिक

c) पेम दोरजिक

d) ढेंदुप शेरिंग

8. ब्राजील किस वर्ष एक स्वतंत्र राष्ट्र बना था?

a) 1819

b) 1822

c) 1820

d) 1825

9.कांग्रेस पार्टी 'भारत जोड़ो यात्रा' को कितने राज्यों तक संचालित करेगी?

a) 20

b) 11

c) 15

d) 12

10. भारत सरकार ने राजपथ का नाम परिवर्तित करके क्या रखा है?

a) कर्तव्य पथ

b) अहिंसा पथ

c) न्याय पथ

d) सत्य पथ

उत्तर:-

1. (b) अरुणाचल प्रदेश

भारत सरकार ने अरुणाचल प्रदेश के निचले सुबनसिरी जिले के तारिन (जीरो) में भारत के पहले एक्वा पार्क की स्थापना के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। अरुणाचल प्रदेश में भारत के पहले एक्वा पार्क की मंजूरी संबंधित अधिकारियों द्वारा उचित जांच के बाद की गयी है।

 

2. (a) उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर भारत के पहले हाइपर-स्केल डेटा सेंटर Yotta Yotta D1 का उद्घाटन किया है। इसे ग्रेटर नोएडा में 5,000 करोड़ रूपये की लागत से तैयार किया गया है. यह डेटा सेंटर 3,00,000 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैला हुआ है।   

3. (d) हार्दिक पांड्या

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को न्यूजीलैंड में आगामी तीन मैचों की T20I श्रृंखला के लिए भारत के कप्तान के रूप में घोषित किया गया है। T20I श्रृंखला ऑस्ट्रेलिया में चल रहे T20 विश्व कप के बाद 18 नवंबर, 2022 को वेलिंगटन, न्यूजीलैंड में शुरू होगी।

 

4. (a) टाटा स्टील

टाटा स्टील के पूर्व एमडी जमशेद जे ईरानी, जिन्हें 'स्टील मैन ऑफ इंडिया' के नाम से भी जाना जाता है, का 31 अक्टूबर, 2022 को निधन हो गया। वह निदेशक (आर एंड डी) के सहायक के रूप में टाटा स्टील में शामिल हुए थे। जमशेद जे ईरानी 1992 में टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक बने और उन्होंने 2001 तक इस पद पर कार्य किया। उन्हें भारत सरकार ने वर्ष 2007 में पद्म भूषण से सम्मानित किया था।

5. (d) मानगढ़ धाम

प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया है। मानगढ़ राजस्थान के बांसवाड़ा जिले का एक हिल स्टेशन है। यहां लगभग 1500 भीलों ने महान संत गोविंद गुरु के नेतृत्व में अपने प्राणों की आहुति दी थी। 

 
 

6. (c) 'सतत विकास और समानता के लिए जल सुरक्षा'

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ग्रेटर नोएडा में भारत जल सप्ताह का उद्घाटन किया। भारत जल सप्ताह के 7वें संस्करण का आयोजन 1 नवंबर से 5 नवंबर, 2022 तक किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जल संसाधनों के बारे में एकीकृत तरीके से जागरूकता बढ़ाना, उनका संरक्षण और उपयोग के बारे में बताना है। भारत जल सप्ताह के 7वें संस्करण का थीम 'सतत विकास और समानता के लिए जल सुरक्षा' है।

7. (a) बट्टू शेरिंग

रॉयल भूटान सेना के मुख्य संचालन अधिकारी, लेफ्टिनेंट जनरल बट्टू शेरिंग को साउथ ब्लॉक में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, वह छह दिवसीय भारत यात्रा के दौरान शेरिंग चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ, वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ और डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस से मुलाकात करेंगे।

8. (b) 1822

ब्राजील प्रतिवर्ष 7 सितंबर को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। ब्राजील को वर्ष 1822 में पुर्तगाल से स्वतंत्रता मिली थी, जो  300 से अधिक वर्षों तक ब्राज़ील पर शासन किया था। विशेष रूप से, ब्राजील दक्षिण अमेरिका और लैटिन अमेरिका दोनों में सबसे बड़ा देश है और क्षेत्रफल के दृष्टि से विश्व का पांचवां सबसे बड़ा देश है और साथ ही सातवां सबसे अधिक आबादी वाला देश है।

9. (d) 12

कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा कुल 12 राज्यों का दौरा करेगी। यह पद यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई और यह यात्रा जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी। भारत जोड़ो यात्रा लगभग 150 दिनों तक संचालित की जाएगी और इस दौरान 3,500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

 

10. (a) कर्तव्य पथ

केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक राजपथ और सेंट्रल विस्टा लॉन का नाम बदलकर कर्तव्य पथ रखने का फैसला किया है। सरकार सेंट्रल विस्टा एवेन्यू के हिस्से के रूप में पुनर्विकसित क्षेत्र का जल्द उद्घाटन करेगी। राजपथ को औपनिवेशिक काल में किंग्सवे के नाम से जाना जाता था, आजादी के बाद इसका नाम राजपथ किया गया था। अब यह कर्तव्य पथ के नाम से जाना जायेगा।

 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

India to Soon Receive Fourth Squadron of S-400 Missile System

India is likely to receive the fourth squadron of the S-400 air defense missile system from Russia by the end of the third week of May 2026....

Popular Posts