प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(10-11-2022)

1. राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस कब मनाया जाता है?

a) 12 नवंबर

b) 09 नवंबर

c) 05 नवंबर 

d) 14 नवंबर

2. 2023 में भारत के G20 प्रेसीडेंसी का थीम क्या है?

a) 'वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर'

 

b) वन वर्ल्ड सस्टेनेबल वर्ल्ड

c) रिकवर टुगेदर रिकवर स्ट्रांगर   

d) निष्पक्ष और सतत विकास के लिए आम सहमति बनाना

3. कौन सी एयरोस्पेस कंपनी भारत का पहला निजी तौर पर विकसित रॉकेट लॉन्च करेगी?

a) स्काईलैब्स एयरोस्पेस

b) कोलिन्स एयरोस्पेस

c) स्टारडॉर एयरोस्पेस

d) स्काईरूट एयरोस्पेस

4. भारत के विधि आयोग के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

a) अरविंद कुमार

b) पी.वी. संजय कुमार

c) ऋतुराज अवस्थी

d) अरूप कुमार गोस्वामी

5. उत्तराखंड किस वर्ष एक अलग राज्य बना था?

a) 2002

 

b) 2000

c) 2001

d) 2004

6. भारतीय मातृभाषा सर्वेक्षण (MTSI) किस मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया है?

a) गृह मंत्रालय

b) संस्कृति मंत्रालय

c) कानून और न्याय मंत्रालय

d) जनजातीय कार्य मंत्रालय

7. 'स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2022' रिपोर्ट किसके द्वारा जारी की गई है?

a) यूएनईपी

b) अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन

c) खाद्य और कृषि संगठन

d) विश्व मौसम विज्ञान संगठन

8. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 18 साल से अधिक आयु के लोगों के लिए बूस्टर डोज के अंतर को 9 महीने से घटाकर कितने महीने कर दिया है?
a.    2 महीने
b.    3 महीने
c.    4 महीने
d.    6 महीने

9. किस देश में सरकार ने देश में भीषण सूखे को देखते हुए पो नदी के आसपास के पांच उत्तरी क्षेत्रों में आपातकाल की घोषणा कर दी है?
a.    चीन
b.    इटली
c.    नेपाल
d.    ईरान

10. किस राज्य में वैज्ञानिक काई चटनी को भौगोलिक संकेत (GI) रजिस्ट्री के लिये प्रस्तुत किया गया है?
a.    ओडिशा
b.    बिहार
c.    झारखंड
d.    तमिलनाडु

उत्तर:-

1. (b) 09 नवंबर

राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस प्रतिवर्ष 9 नवंबर को विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 की शुरुआत के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह अधिनियम 1995 में आज ही के दिन लागू हुआ था। यह दिवस, लोगों को इसके बारे में जागरूक करने के लिए कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित करता हैं। साथ ही मुफ्त कानूनी सहायता भी उपलब्ध कराता है।

 

2. (a) 'वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर'

2023 में भारत के G20 प्रेसीडेंसी का विषय 'वसुधैव कुटुम्बकम' या 'वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर' है। यह महा उपनिषद के प्राचीन संस्कृत पाठ से लिया गया है। यह थीम सभी जीवन के मूल्य की पुष्टि करता है. जो मनुष्य, पशु, पौधे और सूक्ष्मजीव के साथ पृथ्वी पर उनके परस्पर संबंध को बताता है।

3. (d) स्काईरूट एयरोस्पेस

स्पेस स्टार्टअप स्काईरूट एयरोस्पेस भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के श्रीहरिकोटा लॉन्चपैड से 12 से 16 नवंबर के बीच भारत का पहला निजी रॉकेट लॉन्च करने जा रहा है। विक्रम-एस रॉकेट भारत में पूरी तरह से एक निजी कंपनी द्वारा निर्मित और संचालित पहला अंतरिक्ष प्रक्षेपण यान है।    

 

4. (c) ऋतुराज अवस्थी

भारत सरकार ने भारत के विधि आयोग के अध्यक्ष के रूप में सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ऋतुराज अवस्थी की नियुक्त किया है। विधि आयोग का गठन तीन वर्ष की अवधि के लिए किया गया है। विधि आयोग की भूमिका सरकार की नीतियों पर सलाह देता है साथ ही गलत नीतियों की आलोचना भी करता है।

5. (b) 2000

भारत के 27वें राज्य के रूप में उत्तराखंड की स्थापना 9 नवंबर 2000 को की गयी थी, इसे उत्तर प्रदेश से अलग करके एक नया राज्य बनाया गया था। उत्तराखंड काफी हद तक एक पहाड़ी राज्य है, जिसकी उत्तर में चीन (तिब्बत) और पूर्व में नेपाल के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमाएं हैं।

 

6. (a) गृह मंत्रालय

गृह मंत्रालय ने देश की 576 भाषाओं के फील्ड वीडियो के साथ मातृभाषा सर्वेक्षण (MTSI) पूरा किया है। MTSI उन मातृभाषाओं का सर्वेक्षण करता है, जो दो या दो से अधिक जनगणना दशकों में लगातार बोली जाती हैं, साथ ही भाषाई विशेषताओं का विश्लेषण भी करती हैं। साथ ही मंत्रालय ने प्रत्येक स्वदेशी मातृभाषा के संरक्षण और विश्लेषण करने के लिए एक वेब संग्रह भी स्थापित करने की भी योजना बनाई है।

7. (d) विश्व मौसम विज्ञान संगठन

विश्व मौसम विज्ञान संगठन द्वारा जारी 'डब्ल्यूएमओ प्रोविजनल स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2022'  रिपोर्ट में कहा गया है कि 1993 के बाद से समुद्र के स्तर में वृद्धि की दर दोगुनी हो गई है। रिपोर्ट यूएनएफसीसीसी-COP के 27 वें कांफ्रेंस में जारी की गई थी। WMO संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है। यह वायुमंडलीय विज्ञान, जलवायु विज्ञान, जल विज्ञान और भूभौतिकी पर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए कार्य करता है।

8. d. 6 महीने
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 18 साल से अधिक आयु के लोगों के लिए बूस्टर डोज के अंतर को 9 महीने से घटाकर 6 महीने कर दिया है. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) की सिफारिश पर यह फैसला लिया गया है. सरकार ने नई व्यवस्था की सुविधा के लिए कोविन सिस्टम में इसी तरह के बदलाव किए हैं. सरकार ने यह भी कहा कि सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर दूसरी खुराक देने की तिथि से छह महीने पूरे होने के बाद 60 साल से अधिक आयु के स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को प्रीकॉशन डोज दी जाएगी.

9. b. इटली
इटली में सरकार ने देश में भीषण सूखे को देखते हुए पो नदी के आसपास के पांच उत्तरी क्षेत्रों में आपातकाल की घोषणा कर दी है. इटली में पिछले 70 सालों में यह सबसे भीषण सूखे की स्थिति है. एक सरकारी बयान में कहा गया है कि पानी की कमी से निपटने के लिए देश के पांच क्षेत्रों--एमिलिया-रोमाग्ना, फ्र्यूली वेनेज़िया गिउलिया, लोम्बार्डी, पीडमोंट और वेनेटो को करीब चार करोड डॉलर की राशि दी जायेगी. सूखे से इटली की 30 प्रतिशत कृषि उपज प्रभावित हो सकती है. 

10. a. ओडिशा
ओडिशा में वैज्ञानिक काई चटनी को भौगोलिक संकेत (GI) रजिस्ट्री के लिये प्रस्तुत किया गया है. GI टैग मानक काई चटनी के व्यापक उपयोग के लिये एक संरचित स्वच्छता प्रोटोकॉल विकसित करने में मदद करेगा. GI लेबल स्थानीय उत्पादों की प्रतिष्ठा और मूल्य को बढ़ाता है तथा स्थानीय व्यवसायों का समर्थन करता है. वर्ष 2019 में ओडिशा को ओडिशा रसगुल्ला के लिये GI टैग मिला.


Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

UPSSSC Civil Engineering Margdarshika Study Material 2026-27 Hindi Medium

UPSSSC Civil Engineering Margdarshika Study Material 2026-27 Hindi Medium Purchase Book Online Click Here

Popular Posts