प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(12-11-2022)


1. राष्ट्रीय शिक्षा दिवस किसकी जयंती को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है?

a) मौलाना अबुल कलाम आज़ाद

b) जवाहरलाल नेहरू

c) ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

d) एम विश्वेश्वरय्या

 

2. लाइफ साइंस डेटा के लिए भारत के पहले रिपॉजिटरी का नाम क्या है?

a) भारतीय जीवन विज्ञान डेटा केंद्र

b) भारतीय बायोटेक डाटा सेंटर

c) इंडियन बायोलॉजिकल डेटा सेंटर

d) लाइफ साइंस डाटा सेंटर

3. दक्षिण भारत की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को किस शहर में हरी झंडी दिखाई गई है?

a) मैसूर

b) बेंगलुरु

c) चेन्नई

d) वेल्लोर

4. किस राज्य में कावेरी साउथ वाइल्डलाइफ सेंचुरी को अधिसूचित किया गया है?

a) कर्नाटक

b) तेलंगाना

c) आंध्र प्रदेश

d) तमिलनाडु

5. कौन सा देश महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप 2023 की मेजबानी करेगा?

a) भारत

b) तुर्किये 

c) चीन

d) दक्षिण कोरिया

6. किस राज्य में गरीब, पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण को 77 प्रतिशत तक बढ़ाने के लिए एक विधेयक पारित किया गया है?

a) छत्तीसगढ़

b) मेघालय

c) झारखंड

d) आंध्र प्रदेश

7. पीएम गति शक्ति मल्टीमॉडल जलमार्ग शिखर सम्मेलन किस शहर में आयोजित किया जा रहा है?

a) लखनऊ

b) वाराणसी

c) अलीगढ़

d) नोएडा

8. संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, निम्न में से कौन सा देश 2023 में चीन को पीछे छोड़ दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या् वाला देश बन जायेगा?
a.    भारत
b.    नेपाल
c.    रूस
d.    पाकिस्तान

9. किस IIT संस्था के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण विकसित किया गया है?
a.    IIT दिल्ली
b.    IIT खड़गपुर
c.    IIT कानपुर
d.    IIT मद्रास

10. निम्न में से किसको हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के “पूर्व मुख्य अर्थशास्त्रियों की दीवार” में शामिल किया गया है?
a.    राहुल सचदेवा
b.    गीता गोपीनाथ
c.    एन्गोज़ी ओकोंजो-इवेला
d.    एस पटनायक 

उत्तर:-

1. (a) मौलाना अबुल कलाम आज़ाद

मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के उपलक्ष्य में 11 नवंबर को भारत में हर साल राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है। वह भारत के पहले शिक्षा मंत्री थे जिन्होंने देश की शिक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और साथ ही उन्होंने देश में उच्च शिक्षा की भी नींव रखी।

 

2. (c) इंडियन बायोलॉजिकल डेटा सेंटर

लाइफ साइंस डेटा के लिए भारत में पहला रिपॉजिटरी सेंटर, इंडियन बायोलॉजिकल डेटा सेंटर फरीदाबाद, हरियाणा में स्थापित किया गया है.आईबीडीसी को भारत में सार्वजनिक रूप से वित्त पोषित अनुसंधान से उत्पन्न सभी जीवन विज्ञान डेटा को संग्रहीत करने के लिए अधिकृत किया गया है। इस आईबीडीसी की डेटा भंडारण क्षमता चार पेटाबाइट है।

3. (b) बेंगलुरु

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने केएसआर बेंगलुरु शहर रेलवे स्टेशन से दक्षिण भारत की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। शानदार उद्घाटन समारोह के बीच ट्रेन  को चेन्नई सेंट्रल के लिए रवाना किया गया। ट्रेन सप्ताह में छह दिन मैसूर और चेन्नई के बीच कटपडी और बेंगलुरु के स्टॉपेज के साथ संचालित की जाएगी।

 

4. (d) तमिलनाडु

तमिलनाडु सरकार ने कावेरी साउथ वाइल्डलाइफ सेंचुरी के रूप में कृष्णागिरी और धर्मपुरी के आरक्षित वनों में एक क्षेत्र घोषित किया है। यह वाइल्डलाइफ सेंचुरी तमिलनाडु के कावेरी उत्तर वन्यजीव अभयारण्य को पड़ोसी कर्नाटक में कावेरी वन्यजीव अभयारण्य से जोड़ेगा, जिससे वन्यजीवों के संरक्षित क्षेत्रों का एक बड़ा, सन्निहित नेटवर्क बनेगा।

5. (a) भारत

भारत को 2023 आईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के लिए मेजबान देश के रूप में नामित किया गया है। इसके लिए  इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (IBA) और बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) के बीच एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए गए है। इस आयोजन में लगभग कुल पुरस्कार पूल 19.50 करोड़ का होगा। इसके स्वर्ण पदक विजेताओं को लगभग 81 लाख की पुरस्कार राशि प्रदान कि जाएगी।

 
 

6. (c) झारखंड

झारखंड विधानसभा ने विभिन्न श्रेणियों को दिए जाने वाले कुल आरक्षण को बढ़ाकर 77 प्रतिशत करने के लिए एक विधेयक पारित किया है। विधानसभा ने झारखंड पदों और सेवाओं में रिक्तियों के आरक्षण अधिनियम, 2001 में एक संशोधन पारित किया, जिसमें एसटी, एससी, ईबीसी, ओबीसी और सरकारी नौकरियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आरक्षण वर्तमान के 60% से बढ़ा दिया गया है।

7. (b) वाराणसी

पीएम गति शक्ति मल्टीमॉडल जलमार्ग शिखर सम्मेलन 11-12 नवंबर, 2022 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित किया जाएगा। भारतीय जलमार्ग प्राधिकरण, बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय के तत्वावधान में पीएम गति शक्ति मल्टीमॉडल जलमार्ग शिखर सम्मेलन का आयोजन कर रहा है।

8. a. भारत
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार भारत 2023 में चीन को पीछे छोड़ दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या  वाला देश बन जायेगा. एक रिपोर्ट में संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग, जनसंख्या प्रभाग ने कहा कि विश्वण की जनसंख्या 15 नवंबर 2022 को आठ अरब तक पहुंचने का अनुमान है. रिपोर्ट के अनुसार कई विकासशील देशों में जन्म दर में कमी आई है. आने वाले दशकों में दुनिया की आबादी में आधे से अधिक वृद्धि आठ देशों- कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, मिस्र, इथियोपिया, भारत, नाइजीरिया, पाकिस्तान, फिलीपींस और तंजानिया में होगी.

 

9. d. IIT मद्रास
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण विकसित किया गया है. PIVOT रोगियों में कैंसर पैदा करने वाले जीन की भविष्यवाणी करने में सक्षम है. यह AI-आधारित उपकरण व्यक्तिगत कैंसर उपचार के लिए रणनीति तैयार करने में मदद करेगा. PIVOT को उन जीनों की भविष्यवाणी करने के लिए डिज़ाइन किया गया है जो कैंसर पैदा करने के लिए जिम्मेदार हैं.

10. b. गीता गोपीनाथ
गीता गोपीनाथ को हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के “पूर्व मुख्य अर्थशास्त्रियों की दीवार” में शामिल किया गया है. वह यह सम्मान पाने वाली पहली महिला और दूसरी भारतीय हैं. “पूर्व मुख्य अर्थशास्त्रियों की दीवार” पर चित्रित होने वाले पहले भारतीय रघुराम राजन थे. उन्होंने 2003-2006 के दौरान IMF के मुख्य अर्थशास्त्री और अनुसंधान निदेशक के रूप में कार्य किया. गीता गोपीनाथ को अक्टूबर 2018 में IMF की मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में नियुक्त किया गया था.

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

UPSSSC Civil Engineering Margdarshika Study Material 2026-27 Hindi Medium

UPSSSC Civil Engineering Margdarshika Study Material 2026-27 Hindi Medium Purchase Book Online Click Here

Popular Posts