1. विश्व सिंह दिवस कब मनाया जाता है?
a.9 अगस्त
b.8 अगस्त
c.10 अगस्त
d.7 अगस्त
2. बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में किसे चुना गया है?
a.तेजस्वी यादव
b.नीतीश कुमार
c.तेज प्रताप यादव
d.राबड़ी देवी
3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य में 2G इथेनॉल प्लांट राष्ट्र को समर्पित किया है?
a.उत्तर प्रदेश
b.मध्य प्रदेश
c.उत्तराखंड
d.हरियाणा
4. विश्व जैव ईंधन दिवस कब मनाया जाता है?
a.08 अगस्त
b.10 अगस्त
c.09 अगस्त
d.07 अगस्त
5. भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो का उद्घाटन किस शहर में किया जाएगा?
a.हैदराबाद
b.कोलकाता
c.बैंगलोर
d.पुणे
6. गुजरात में डिफेंस एक्सपो का 12वां संस्करण कब आयोजित किया जायेगा?
a.नवंबर 2022
b.दिसंबर 2022
c.सितंबर 2022
d.अक्टूबर 2022
7. नई दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र का नाम बदलकर क्या कर दिया गया है?
a.प्रधानमंत्री मध्यस्थता केंद्र
b.भारत मध्यस्थता केंद्र
c.इंडिया इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर
d.अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र
8. भारत ने बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कितने पदक जीते है?
a.51
b.41
c.61
d.71
9.केंद्र सरकार ने कितने महीनों के लिए स्टार्ट-अप्स और एमएसएमई (MSMEs) को 5G टेस्ट बेड (BED) मुफ्त में देने की पेशकश की है?
a.12 महीने
b.9 महीने
c.6 महीने
d.8 महीने
10.राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय दल ने कितने स्वर्ण पदक जीते हैं?
a.30
b.28
c.22
d.20
उत्तर:-
1.(c) 10 अगस्त
विश्व सिंह दिवस (World Lion Day) प्रतिवर्ष 10 अगस्त को शेरों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। यह दिवस शेर के संरक्षण के लिए समर्थन जुटाने का प्रयास करता है और लोगों के मध्य शेर के महत्व और उनके प्राकृतिक संरक्षण के बारे में भी जागरूक करना है।
2.(a) तेजस्वी यादव
10 अगस्त 2022 को पटना स्थित राजभवन में नीतीश कुमार ने आठवीं बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली, साथ ही तेजस्वी यादव ने बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ ली है। इससें पहले तेजस्वी बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष थे।
3.(d) हरियाणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 अगस्त, 2022 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पानीपत, हरियाणा में 2G इथेनॉल संयंत्र राष्ट्र को समर्पित किया है। यह पहल ऊर्जा क्षेत्र, प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप है, जो ऊर्जा क्षेत्र को अधिक किफायती, सुलभ, कुशल और सतत बनाएगा।
4.(b) 10 अगस्त
विश्व जैव ईंधन दिवस प्रतिवर्ष 10 अगस्त को ऊर्जा के गैर-पारंपरिक स्रोतों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है जिसे जीवाश्म ईंधन के विकल्प के रूप में आसानी से उपयोग किया जा सकता है। यह दिवस सर रुडोल्फ डीजल द्वारा किए गए अनुसंधान प्रयोगों की याद दिलाता है, जिन्होंने वर्ष 1893 में मूंगफली के तेल की मदद से एक इंजन चलाया था। इससे विश्व में एक उम्मीद जागी कि जैव ईंधन भविष्य में पारंपरिक जीवाश्म ईंधन की जगह ले सकता है।
5.(b) कोलकाता
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो का उद्घाटन किया जाएगा और इस परियोजना के जून 2023 तक पूरा होने की संभावना है। यह मेट्रो लाइन, जो हुगली नदी के नीचे एक हिस्से के साथ कोलकाता के रास्ते साल्ट लेक को हावड़ा से जोड़ेगी, वर्तमान में सेक्टर V और सियालदा स्टेशनों के बीच संचालित है।
6.(d) अक्टूबर 2022
भारत के रक्षा मंत्रालय ने 8 अगस्त, 2022 को घोषणा की कि रक्षा एक्सपो का 12वां संस्करण, थल, नौसेना और आंतरिक सुरक्षा प्रणालियों पर भारत की प्रमुख प्रदर्शनी, गुजरात के गांधीनगर में आयोजित की जाएगी। इसका आयोजन 18 से 22 अक्टूबर, 2022 के मध्य होगा।
7.(c) इंडिया इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर
8 अगस्त, 2022 को लोकसभा ने नई दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र का नाम बदलकर 'इंडिया इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर' (India International Arbitration Centre) करने के लिए एक विधेयक पारित किया है। इस संशोधन का उद्देश्य भारत में विश्व स्तरीय मध्यस्थता करना है। सरकार के अनुसार,मध्यस्थता भारत में लंबित मामलों को कम करने में भी मदद करेगी।
8. (c) 61
भारत ने बर्मेंमिघम (यूके) में संपन हुए राष्टमंडल खेल 2022 में कुल 61 पदक जीते है, जिसमे 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदक जीते है। भारत ने वर्ष 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों में पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया हैI ऑस्ट्रेलिया 178 पदकों के साथ सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
9. (c) 6 महीने
केंद्र सरकार ने जनवरी 2023 तक अगले छह महीनों के लिए सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्टार्ट-अप और एमएसएमई को स्वदेशी 5G टेस्ट बेड (BED) का मुफ्त उपयोग करने की पेशकश करने का निर्णय लिया है। भारत के भीतर 5G पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने का उद्देश्य, आत्मानिर्भर भारत और मेक इन इंडिया पहल के लक्ष्यों को हासिल करना है।
10. (c) 22 स्वर्ण पदक
भारत ने बर्मिघम (यूके) में संपन हुए राष्टमंडल खेल 2022 में कुल 22 स्वर्ण पदक जीते है और भारत के कुल पदकों की संख्या 61 है। साथ ही भारत ने इस प्रतियोगिता में 16 रजत और 23 कांस्य पदक भी जीते है। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा।