- काशी तमिल संगमम 17 नवंबर 2022 से उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शुरू होगा।
- केंद्र सरकार "आजादी का अमृत महोत्सव" के एक भाग के रूप में महीने भर चलने वाले काशी तमिल संगमम का आयोजन कर रही है।
- संगमम का आयोजन 17 नवंबर, 2022 से 16 दिसंबर, 2022 तक होना है।
- कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है।
- बनारस हिंदू विश्वविद्यालय इस कार्यक्रम की मेजबान संस्था है।
- इस एक महीने की अवधि के दौरान 12 विभिन्न श्रेणियों के प्रतिनिधि तमिलनाडु से काशी का दौरा करेंगे। वे अपने समकक्षों के साथ बातचीत करेंगे।
- संगमम के नोडल अधिकारी अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रतिनिधियों को बीस प्रकार के दक्षिण भारतीय व्यंजन परोसे जाएंगे।
- उन्हें काशी की खासियत जैसे मलाईयो, कचौरी और बनारसी पान का स्वाद चखने का भी मौका मिलेगा।
Tags:
विविध
