- 15 नवंबर को, भारत और स्वीडन ने मिस्र के शर्म अल शेख में कॉप 27 के मौके पर लीड-आई टी शिखर सम्मेलन की मेजबानी की।
- औद्योगिक परिवर्तन का नेतृत्व करने के उद्देश्य से, लीड-आईटी पहल कम कार्बन संक्रमण के लक्ष्य पर केंद्रित है।
- पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि सह-विकास ही उन लक्ष्यों को पूरा कर सकता है जो दुनिया ने अपने लिए तय किए हैं और इसके बिना अल्प कार्बन संक्रमण दशकों तक टल सकता है।
- उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र के अल्प कार्बन संक्रमण से न केवल ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी आएगी बल्कि इसके कई अन्य लाभ भी होंगे।
- शिखर सम्मेलन का समापन लीड-आई टी सदस्यों द्वारा शिखर सम्मेलन वक्तव्य को अपनाने के साथ हुआ।
- यह अल्प कार्बन संक्रमण को जारी रखने की प्रतिबद्धता पर बल देता है।
- मौजूदा सदस्य भी नए सदस्यों और उभरती अर्थव्यवस्थाओं को तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
- शिखर सम्मेलन के बाद, सीओपी 27 में इंडिया पवेलियन में लीड-आईटी शिखर सम्मेलन का वक्तव्य सार्वजनिक रूप से जारी किया गया।
Tags:
सम्मेलन/समारोह
