निरोगी हरियाणा योजना

  • यह योजना 29 नवंबर 2022 को कुरुक्षेत्र में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा शुरू की गई थी।
  • इस योजना का शुभारंभ हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की उपस्थिति में किया गया।
  • योजना के तहत प्रथम चरण में सभी अंत्योदय परिवारों की व्यवस्थित जांच के लिए आयु समूहों के अनुसार छह श्रेणियों की पहचान की गई है।
  • सभी लाभार्थियों का मूल्यांकन 25 से अधिक मापदंडों पर किया जाएगा।
  • यदि किसी बीमारी का पता चलता है, तो आगे की जांच और उपचार निःशुल्क प्रदान किया जाएगा।
  • हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह कार्यक्रम राज्य के सभी जिलों में 32 स्थलों पर शुरू किया जाएगा।
  • इस साल के बजट सत्र में हरियाणा के मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की थी कि 1.80 लाख से कम आय वाले परिवारों (अंत्योदय परिवार) की नि:शुल्क चिकित्सा जांच की जाएगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(13-08-2026)

1. अगस्त 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईआईटी (IIT) दिल्ली के किस परिसर में देश की एक उन्नत 'एआई सुपरकंप्यूटिंग' सुविधा का उ...

Popular Posts