प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(09-01-2023)

प्रश्न-


1. भारत में मृदा अपक्षय समस्या निम्नलिखित में से किससे/किनसे सम्बन्धित है/ हैं?
1. वेदिका कृषि
2. वनोन्मूलन
3. उष्णकटिबन्धी जलवायु
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए–
(a) केवल 1 और 2  (b) केवल 2
(c) केवल 1 और 3 (d) 1, 2 और 3

2. निम्न में से कौन सी एक, 2001-11 के दशक में, भारत की जनसंख्या की दशकीय वृद्धि दर रही है?
(a) 17.11प्रतिशत (b) 17.64 प्रतिशत
(c) 16.74 प्रतिशत (d) 16.05 प्रतिशत

3. 2011 की जनगणना के अनुसार जनसंख्या के आधार पर निम्न में से कौन-सा एक जिलों का सही अवरोही क्रम है?
(a) कानपुर नगर, इलाहाबाद, गोरखपुर, आजमगढ़
(b) इलाहाबाद, कानपुर नगर, आजमगढ़, गोरखपुर
(c) गोरखपुर, आजमगढ़, कानपुर नगर, इलाहाबाद
(d) आजमगढ़, गोरखपुर, इलाहाबाद, कानपुर नगर

4. 2011 की जनगणना के अन्तिम आँकड़ों के अनुसार निम्नलिखित कथनों में से कौन सही है? सही उत्तर के चयन हेतु नीचे दिए गए कूट का उपयोग कीजिए –
1. संघ शासित क्षेत्रों में पुरुषों में साक्षरता दर सबसे अधिक है लक्षद्वीप में।
2. राज्यों के अंतर्गत पुरुषों में सर्वाधिक साक्षरता दर मिजोरम        में है।
3. संघ शासित क्षेत्रों में महिलाओं में सर्वाधिक साक्षरता दर लक्षद्वीप में है।
4. केरल वह राज्य है जिसमें महिलाओं में साक्षरता दर सर्वाधिक है।
कूट :
(a) 1, 3 एवं 4 केवल (b) 1, 2 एवं 3 केवल
(c) 2, 3 एवं 4 केवल (d) सभी चार

5. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार भारत के निम्नलिखित राज्यों में से किसमें जनसंख्या का घनत्व उच्चतम है?
(a) बिहार  (b) केरल
(c) पश्चिम बंगाल (d) उत्तर प्रदेश

6. निम्नलिखित में से कौन–सी प्रक्रिया जल चक्र में नहीं होती है?
(a) संक्षेपण (b) अंत:स्पंदन
(c) वाष्पीकरण (d) संयोजन

7. भारत का प्रथम नेशनल सेंटर फॉर मेरीन बायोडाइर्विसटी (एन.सी.एम.बी.) किस शहर में स्थित है?
  (a) भावनगर में (b) जामनगर में
(c) मुम्बई में (d) पुडुचेरी में

8. भारत का सुदूर पश्चिम का बिन्दु है -
(a) 68° 7' पश्चिम, गुजरात में
(b) 68° 7' पश्चिम, राजस्थान में
(c) 68° 7' पूर्व, गुजरात में 
(d) 68° 7' पूर्व, राजस्थान में

9. हिमालय की रचना समांतर वलय श्रेणियों में हुई है, जिसमें से प्राचीनतम श्रेणी है–
(a) शिवालिक श्रेणी (b) निम्न हिमालय श्रेणी
(c) वृहत् हिमालय श्रेणी (d) धौलाधार श्रेणी

10. जादूगोड़ा प्रसिद्ध है ─
(a) लौह अयस्क के लिए (b) मैगनीज के लिए
(c) सोने के लिए   (d) यूरेनियम के लिए



उत्तर


1. (B) मृदा अपक्षय प्रकृति विरुद्ध मानवीय क्रियाकलापों का दुष्परिणाम होता है। पेड़–पौधों की जड़ें मिट्टी को जकड़े रखती है, जिससे मृदा अपक्षय आसानी से संभव नहीं है किन्तु जहाँ पर वनोन्मूलन हुआ है वहाँ पर परिणामस्वरूप मृदा का अपक्षय हो रहा है। भारत में यह समस्या एक गम्भीर रूप धारण कर चुकी है।

2. (B) जनगणना 2011 के अनुसार 2001-2011 के दशक में, भारत की जनसंख्या की दशकीय वृद्धि दर 17.64% है।

3. (B)  जनसंख्या नगरीकरण 2011 के अनुसार उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक जनसंख्या वाले जिलों का सही अवरोही क्रम निम्न है–इलाहाबाद (5954351), मुरादाबाद (4772006), गाजियाबाद (4681645), आजमगढ़ (4613913)।

4. (D) 2011 की जनगणना के अंतिम आँकड़ों के अनुसार संघ शासित प्रदेशों में पुरुषों में साक्षरता दर सर्वाधिक लक्षद्वीप (95.6%) है, जबकि मिजोरम पुरुष साक्षरता – 93.35% राज्यों के अंतर्गत पुरुषों की सर्वाधिक साक्षरता दर केरल (96.1%) है तथा संघ शासित क्षेत्रों में महिलाओं में सर्वाधिक साक्षरता लक्षद्वीप (87.9%) है, जबकि राज्यों में महिलाओं की सर्वाधिक साक्षरता दर केरल (92.1%) है।

5. (A)  वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार शीर्ष 5 जनघनत्व वाले राज्य : –
राज्य       जनघनत्व
बिहार          –        1106
पश्चिम बंगाल  –   1028
केरल  –   860
उत्तर प्रदेश  –   829
हरियाणा  –  573

6. (D)  जल चक्र प्रक्रिया में संयोजन प्रक्रिया नहीं होती है। जल तीन अवस्थाओं ठोस, द्रव तथा गैस के रूप में पृथ्वी पर उपलब्ध है। जल का चक्र अपनी स्थिति बदलते हुए चलता रहता है जिसे जलचक्र अथवा जलविज्ञानीय चक्र कहते हैं। यह संपूर्ण प्रक्रिया ६ भागों में विभाजित होती है–
i. वाष्पीकरण  
i.i. द्रवण 
i.i.i. वर्षण 
iv. अंत:स्पंदन 
v. अपवाह 
vi. संग्रहण

7. (B) भारत का प्रथम, नेशनल सेंटर फॉर मेरीन बायोडायर्विसटी जामनगर  में स्थित है। यह केन्द्र तटीय क्षेत्रों की जैव विविधता की सुरक्षा के लिए सार्वजनिक निजी साझेदारी मोड में स्थापित देश का पहला शोध संस्थान है।

8. (C)  भारत का सुदूर पश्चिमी बिन्दु 68°7' पूर्व, गुजरात में है। जबकि सुदूर पूर्वी बिन्दु 97°25’ पूर्वी देशान्तर रेखा, अरुणाचल प्रदेश में है।

9. (C)  हिमालय पृथ्वी की आंतरिक शाqक्तयों से धरातल की चट्टानों के मुड़ जाने से निर्मित वलित पर्वत है। हिमालय प्राचीन `टेथिस सागर' की विशाल भू-द्रोणी में वलन पड़ने के कारण निर्मित हुआ है। जिसकी विभिन्न श्रेणियों का विकास भिन्न-भिन्न कालों में हुआ हिमालय की सबसे प्राचीनतम पर्वत श्रेणी वृहत् हिमालय श्रेणी है, जबकि निम्न हिमालय, धौलाधार एवं शिवालिक हिमालय परवर्ती काल में र्नििमत श्रेणियां हैं। इनमें से शिवालिक श्रेणी हिमालय की सबसे नवीनतम पर्वत श्रेणी है।

10. (D) पिंचब्लेड एवं यूरेनाइट यूरेनियम के मुख्य अयस्क हैं। यह धारवाड़ एवं अर्कियन चट्टानों में पाया जाता है। झारखण्ड राज्य में सिंहभूम जिले की जादूगोड़ा खान यूरेनियम का महत्त्वपूर्ण उत्पादक क्षेत्र हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

The first India-made Airbus C-295 is ready for flight testing

The first indigenously assembled Airbus C-295 military transport aircraft in India was completed at the Vadodara-based Tata-Airbus facility ...

Popular Posts