- डॉ तपन सैकिया ने असम का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार जीता।
- असम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'असम बैभव' को प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. तपन सैकिया को प्रदान किया गया।
- उन्हें हेल्थकेयर (कैंसर केयर) और पब्लिक सर्विस के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए यह पुरस्कार मिला है।
- उन्होंने असम और अन्य उत्तर-पूर्वी राज्यों में कैंसर के बारे में जागरूकता पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
- तपन सैकिया वर्तमान में जसलोक अस्पताल में ऑन्कोलॉजी विज्ञान के निदेशक हैं।
- असम सरकार ने 'असम गौरव' और 'असम सौरव' पुरस्कारों के विजेताओं की भी घोषणा की।
- इस वर्ष के 'असम गौरव' पुरस्कार के लिए कुल 15 प्रतिष्ठित व्यक्तियों का चयन किया गया है और 'असम सौरव' पुरस्कार के लिए पांच व्यक्तियों का चयन किया गया है।
Tags:
पुरस्कार/सम्मान