- भारत-जापान संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास 'धर्म गार्जियन' 17 फरवरी से 12 मार्च तक जापान के शिगा प्रांत के कैंप इमाजू में आयोजित किया जाएगा।
- प्रशिक्षण अभ्यास भारत और जापान के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ाएगा। इससे दोनों देशों के बीच संबंध और भी प्रगाढ़ होंगे।
- यह संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास 'धर्म गार्जियन' का चौथा संस्करण है।
- जंगल और अर्ध-शहरी इलाकों में ऑपरेशन पर प्लाटून-स्तरीय संयुक्त प्रशिक्षण इस संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास का हिस्सा है।
- इस अभ्यास में भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट और जापान ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स (JGSDF) की इन्फैंट्री रेजिमेंट हिस्सा लेंगी।
Tags:
वैज्ञानिक परिदृश्य
