- प्रोजेक्ट चीता के तहत सात नर और पांच मादा सहित कुल 12 अफ्रीकी चीते 18 फरवरी को कूनो नेशनल पार्क पहुंचेंगे।
- चीतों का दूसरा जत्था भारतीय वायु सेना (IAF) के C-17 विमान के माध्यम से दक्षिण अफ्रीका से उड़ान भरेगा।
- दक्षिण अफ्रीका में तीन चीतों को फिंडा क्वारंटाइन बॉम्मा में और नौ चीतों को रूइबर्ग क्वारंटाइन बोम्मा में रखा गया हैं।
- दक्षिण अफ़्रीकी और नामीबियाई चीतों के बीच कोई विशेष अंतर नहीं है। दक्षिण अफ़्रीकी चीता पूरी तरह से जंगली हैं और जंगली चरित्र रखते हैं।
- भारतीय वन्यजीव संस्थान द्वारा "भारत में चीता को लाने की कार्य योजना" तैयार की गई है।
- फरवरी में 12 चीतों के आयात के बाद अगले आठ से 10 वर्षों तक सालाना 12 चीतों को स्थानांतरित किया जाएगा।
- इससे पहले, आठ नामीबियाई चीतों - पांच मादा और तीन नर को 17 सितंबर 2022 को कूनो नेशनल पार्क में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छोड़ा गया था।
Tags:
विविध
