- प्रत्येक वर्ष 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है।
- यह मलेरिया की रोकथाम और नियंत्रण के लिए निवेश की आवश्यकता और निरंतर राजनीतिक प्रतिबद्धता को उजागर करने के लिए मनाया जाता है।
- विश्व मलेरिया दिवस 2023 की थीम “टाइम टू डिलिवरी ज़ीरो मलेरियाः इनवेस्ट, इनोवेट, इंप्लीमेंट”है।
- 2007 में, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने विश्व स्वास्थ्य सभा के 60वें सत्र में विश्व मलेरिया दिवस को अपनाया।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार, 2021 में 84 देशों में मलेरिया के अनुमानित 247 मिलियन मामले आए थे।
- मलेरिया के मामलों की संख्या 2020 में 245 मिलियन से बढ़कर 2021 में 247 मिलियन हो गई है।
Tags:
वर्ष/दिवस/सप्ताह
