- भारतीय वायु सेना का दल 14 अप्रैल को "अभ्यास ओरियन" में भाग लेने के लिए फ्रांस पहुंचा।
- यह अभ्यास फ्रांसीसी वायु और अंतरिक्ष सेना मोंट-डे-मार्सन के वायु सेना अड्डे पर आयोजित किया जा रहा है।
- यह अभ्यास 17 अप्रैल से 5 मई तक आयोजित किया जाएगा।
- वायुसेना के दल में चार राफेल विमान, दो सी-17, दो आईएल-78 विमान और 165 हवाई वारियर्स शामिल होंगे।
- भारतीय वायुसेना के राफेल विमानों के लिए यह पहला विदेशी अभ्यास होगा।
Tags:
वैज्ञानिक परिदृश्य
