- कोलकाता मेट्रो ने हुगली नदी के तल के नीचे भारत का पहला अंडरवाटर मेट्रो ट्रायल किया।
- मेट्रो रेक ने हुगली नदी तल के नीचे 32 मीटर की सुरंग के माध्यम से अपनी यात्रा पूरी की।
- मेट्रो रेक को 45 सेकंड में हुगली नदी के नीचे 520 मीटर की दूरी तय करनी होगी।
- हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड तक 4.8 किमी भूमिगत खंड पर मेट्रो का ट्रायल किया जा रहा है।
- यह ट्रायल अगले सात महीने तक चलेगा। इस खंड के 2023 में चालू होने की संभावना है।
- इस खंड के खुलने के बाद हावड़ा भारत का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन बन जाएगा।
- यह अंडरवाटर (पानी के नीचे) खंड कोलकाता में ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर का एक हिस्सा है।
Tags:
योजना/परियोजना
