- भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन का सफर 28 अप्रैल से पुणे से शुरू होगा।
- रेल मंत्रालय "देखो अपना देश" और "एक भारत श्रेष्ठ भारत" योजना के तहत पुणे से पुरी-गंगासागर दिव्य काशी यात्रा शुरू करेगा।
- दस दिवसीय दौरे में पुरी, कोलकाता, गया, वाराणसी और प्रयागराज जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल शामिल होंगे।
- यात्रियों को इस दौरान भगवान जगन्नाथ मंदिर, कोणार्क सूर्य मंदिर, लिंगराज मंदिर, कालीबाड़ी, विष्णुपद मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर जाने का अवसर मिलेगा।
- रेल मंत्रालय देशी-विदेशी पर्यटकों को महत्वपूर्ण स्थल दिखाने के लिए देश के विभिन्न भागों से भारत गौरव पर्यटन ट्रेन चला रहा है।
- 7 स्लीपर श्रेणी के कोच, थर्ड एसी-थ्री टियर और फर्स्ट एसी- टू टियर कोच से संयोजित, भारतीय रेलवे 3 श्रेणियों में इकोनॉमी, कम्फर्ट और डीलक्सटूर पैकेज की पेशकश कर रहा है और मुख्यत: इकॉनमी सेगमेंट श्रेणी में 750 यात्रियों के लिए बुकिंग की पेशकश कर रहा है।
Tags:
विविध
