- दुनिया भर के शरणार्थियों को सम्मान देने के लिए हर साल 20 जून को विश्व शरणार्थी दिवस मनाया जाता है।
- यह दिन शरणार्थियों की दुर्दशा को समझने और उनके जीवन के निर्माण में उनकी प्रतिरोधक्षमता को पहचानने का एक प्रयास है।
- विश्व शरणार्थी दिवस 2023 की थीम "होप अवे फ्रॉम होम" है।
- यह दिन पहली बार 20 जून 2001 को 1951 के शरणार्थी सम्मेलन, जो शरणार्थियों की रक्षा में मदद करता है, की 50 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाया गया था।
- इसे मूल रूप से अफ्रीका शरणार्थी दिवस के रूप में जाना जाता था। लेकिन दिसंबर 2000 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इस दिन को मान्यता दिए जाने के बाद इसे विश्व शरणार्थी दिवस के रूप में जाना जाने लगा।
Tags:
वर्ष/दिवस/सप्ताह
