राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क रैंकिंग,2023

  • राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क रैंकिंग का आठवां संस्करण शिक्षा राज्य मंत्री (MoS) राजकुमार रंजन सिंह द्वारा जारी किया गया है।
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) ने एनआईआरएफ रैंकिंग 2023 में अपना दबदबा कायम रखा है।
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास ने समग्र श्रेणी में शीर्ष स्थान हासिल किया है। IISC बेंगलुरु और IIT दिल्ली क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
  • इंजीनियरिंग श्रेणी में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास पहले स्थान पर है, इसके बाद आईआईटी-बॉम्बे, आईआईटी-कानपुर और आईआईटी-रुड़की हैं।
  • भारतीय विज्ञान संस्थान (IISC), जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) भारत के शीर्ष 10 संस्थानों में शामिल हैं।
  • मिरांडा हाउस, हिंदू कॉलेज और प्रेसीडेंसी कॉलेज, चेन्नई भारत के शीर्ष तीन कॉलेज हैं।
  • मेडिकल कॉलेज की श्रेणी में एम्स दिल्ली पहले स्थान पर है।
  • विश्वविद्यालय श्रेणी में, IISC बेंगलुरु पहले स्थान पर है जबकि जेएनयू और जामिया मिलिया इस्लामिया क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Growth Hubs Index

According to the "Growth Hubs Index" report by the global real estate consultancy Savills, Bengaluru has been identified as the wo...

Popular Posts