'रिपोर्ट फिश डिजीज’ ऐप


  • सरकार ने जलीय पशु रोगों के लिए राष्ट्रीय निगरानी कार्यक्रम के तहत 28 जून 2023 को एंड्रॉइड-आधारित मोबाइल ऐप 'रिपोर्ट फिश डिजीज’ को लॉन्च किया।
  • यह ऐप मछली किसानों, क्षेत्र-स्तरीय अधिकारियों और मछली स्वास्थ्य विशेषज्ञों को निर्बाध रूप से जोड़ने के लिए एक केंद्रीय मंच के रूप में कार्य करेगा।
  • 'रिपोर्ट फिश डिजीज' ऐप आईसीएआर-नेशनल ब्यूरो ऑफ फिश जेनेटिक रिसोर्सेज (एनबीएफजीआर), लखनऊ द्वारा विकसित किया गया है।
  • इस ऐप के जरिए किसान सीधे जिला मत्स्य अधिकारियों और वैज्ञानिकों से जुड़ सकेंगे। किसान इस ऐप पर फ़िनफ़िश, झींगा और मोलस्क की बीमारियों के बारे में रिपोर्ट कर सकते हैं।
  • ऐप के माध्यम से किसानों को बीमारियों के लिए वैज्ञानिकों/विशेषज्ञों द्वारा वैज्ञानिक तकनीकी सहायता प्रदान की जाएगी।
  • किसानों को बीमारियों से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली और वैज्ञानिक सलाह प्रदान की जाएगी।
  • यह ऐप देश में मछली किसानों द्वारा बीमारी की रिपोर्टिंग को और मजबूत करने में भी मदद करेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Luke Lindberg

The United Nations has appointed American agricultural official Luke Lindberg as the new Executive Director of the World Food Programme (WFP...

Popular Posts