1. लिथुआनिया में भारत के अगले राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
(a) अलोक सिन्हा
(b) देवेश उत्तम
(c) श्वेता आनंद
(d) राजीव कुमार
2. किस राज्य/ यूटी ने मोबाइल-दोस्त-ऐप लॉन्च किया है?
(a) जम्मू और कश्मीर
(b) उत्तर प्रदेश
(c) दिल्ली
(d) मध्य प्रदेश
3. रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए कितने राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को मंजूरी दी है?
(a) 22
(b) 24
(c) 26
(d) 30
4. पैरा एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप 2023 में किस भारतीय ने रजत पदक जीता है?
(a) अर्जुन सिन्हा
(b) रुपेश कुमार
(c) विनय अवस्थी
(d) निशाद कुमार
5. रक्षा मंत्रालय ने सशस्त्र बलों के लिए सुरक्षित और पौष्टिक भोजन के लिए किसके साथ समझौता किया है?
(a) अमूल
(b) एफएसएसएआई
(c) कृषि मंत्रालय
(d) इनमें से कोई नहीं
6. जून महीने के लिए आईसीसी मेंस 'प्लेयर ऑफ द मंथ' किसे चुना गया है?
(a) वानिंदु हसरंगा
(b) शुभमन गिल
(c) विराट कोहली
(d) हैरी ब्रूक
7. हाल ही में रिजर्व बैंक का उप-कार्यालय किस राज्य में खुला है?
(a) असम
(b) नगालैंड
(c) मेघालय
(d) सिक्किम
8. फोर्ब्स की ग्लोबल 2000 टॉप कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का कौन-सा स्थान है?
(a) 15वां
(b) 25वां
(c) 35वां
(d) 45वां
9. फ्रेंच ओपन पुरुष एकल का ख़िताब किस खिलाड़ी ने जीता?
(a) कैस्पर रूड
(b) राफेल नडाल
(c) नोवाक जोकोविच
(d) एंडी मरे
10. मिस वर्ल्ड पेजेंट 2023 का आयोजन किस देश में किया जायेगा?
(a) भारत
(b) यूएसए
(c) चीन
(d) जर्मनी
उत्तर:-
1. (b) देवेश उत्तम
विदेश मंत्रालय ने भारतीय राजनयिक देवेश उत्तम को लिथुआनिया में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया है. देवेश उत्तम वर्ष 2003 के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के अधिकारी है. देवेश उत्तम वर्तमान में विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत है.
2. (a) जम्मू और कश्मीर
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में आपका-मोबाइल-हमारा-दफ्तार के दृष्टिकोण के अनुरूप एक एडवांस मोबाइल-दोस्त-ऐप लॉन्च किया गया है. इसकी मदद से केंद्र शासित प्रदेश में नागरिक-केंद्रित सेवाओं की मोबाइल-आधारित डिलीवरी का कार्य किया जायेगा. मोबाइल-दोस्त-ऐप का उद्देश्य जम्मू और कश्मीर के लोगों को उनके मोबाइल उपकरणों से सीधे सभी सरकारी नागरिक सेवाओं (G2C) तक पहुंच सुनिश्चित करना है.
3. (c) 26
रक्षा मंत्रालय ने फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमानों के 26 नौसैनिक प्रारूपों की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा खरीद परिषद (डीएसी) ने मंजूरी दी है. जिसमें 22 राफेल एमएस और 4 ट्विन सीटर ट्रेनर संस्करणों को मिलाकर 26 राफेल लड़ाकू विमान शामिल है. साथ ही तीन स्कॉर्पीन पनडुब्बी खरीद को भी मंजूरी दी गयी है.
4. (d) निशाद कुमार
भारत के निशाद कुमार ने पेरिस में चल रही पैरा एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप 2023 में रजत पदक जीता है. निशाद ने यह पदक हाई जंप टी47 इवेंट में हासिल किया. इस जीत के साथ, निशाद इस स्पर्धा में पदक जीतने वाले दूसरे एथलीट बन गए हैं. 2023 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शीर्ष चार रैंक वाले एथलीट 2024 पैरालंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करेंगे.
5. (b) एफएसएसएआई
रक्षा मंत्रालय ने सशस्त्र बलों के बीच बाजरा के उपयोग और स्वस्थ भोजन प्रथाओं को बढ़ावा देने और सुरक्षित और पौष्टिक भोजन सुनिश्चित करने के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है. इसका उद्देश्य कर्मियों के बीच आहार विविधता और बाजरा-आधारित खाद्य उत्पादों के पोषण संबंधी लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करना है. FSSAI, भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत स्थापित एक वैधानिक निकाय है.
6. (a) वानिंदु हसरंगा
श्रीलंका के स्पिनर वानिंदु हसरंगा और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की ऑलराउंडर एशले गार्डनर को जून महीने के लिए 'प्लेयर ऑफ द मंथ' चुना गया है. एशले गार्डनर, यह अवार्ड अभी तक तीन बार जीत चुकी है. हसरंगा को यह अवार्ड आईसीसी विश्व कप क्वालीफायर में किये गए शानदार प्रदर्शन के लिए दिया गया है.
7. (b) नगालैंड
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नगालैंड की राजधानी कोहिमा में अपना एक उप-कार्यालय खोला है. जिससे पूर्वोत्तर भारत केन्द्रीय बैंक की मौजूदगी और बढ़ेगी. साथ ही केन्द्रीय बैंक ने यह भी घोषणा की है कि ईटानगर में जल्द ही एक और कार्यालय खोला जायेगा. रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर माइकल देवव्रत पात्रा ने इस उप-कार्यालय का उद्घाटन किया.
8. (d) 45वां
फोर्ब्स द्वारा जारी ग्लोबल 2000 टॉप कंपनियों की लिस्ट में अरबपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड आठ स्थानों की छलांग लगाकर 45वें स्थान पर पहुंच गई है. यह रैंकिंग अभी तक किसी भारतीय कंपनी के लिए सर्वोच्च है. इन कंपनियों की रैंकिंग चार मेट्रिक्स: बिक्री, लाभ, संपत्ति और बाजार-मूल्य को आधार बनाकर तैयार की जाती है. अमेरिका की सबसे अब्दी बैंक जेपी मॉर्गन 2011 के बाद पहली बार लिस्ट में टॉप पर है.
9. (c) नोवाक जोकोविच
नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन 2023 का एकल ख़िताब अपने नाम कर लिया है. यह उनका 23वां ग्रैंड स्लैम टाइटल था. नोवाक जोकोविच अपने 23वें ग्रैंड स्लैम के साथ राफेल नडाल (22) और रोजर फेडरर (20) से आगे निकल चुके है. वहीं महिला वर्ष में इगा स्वोटेक (Iga Swiatek) ने अपना तीसरा फ्रेंच ओपन खिताब जीता. फाइनल में उन्होंने करोलिना मुचोवा को मात दी.
10. (a) भारत
भारत में 27-साल के अंतराल के बाद मिस वर्ल्ड पेजेंट का आयोजन किया जायेगा. भारत में पिछली बार वर्ष 1996 में इस इंटरनैशनल पेजेंट का आयोजन किया गया था. मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइज़ेशन की सीईओ और चेयरपर्सन जूलिया मॉर्ले (Julia Morley) ने इस बारें में जानकारी दी है. मिस वर्ल्ड पेजेंट का यह 71वां संस्करण होगा. मौजूदा मिस इंडिया वर्ल्ड सिनी शेट्टी (Sini Shetty) इस बार के मिस वर्ल्ड पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. मौजूदा मिस वर्ल्ड पोलैंड की करोलिना बेलवास्का है.