प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(19-07-2023)

1. ऑस्ट्रेलिया के किस शहर ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की मेज़बानी न करने का फैसला किया है? 
(a) गोल्ड कोस्ट 
(b) पर्थ 
(c) सिडनी 
(d) विक्टोरिया

2. कांग्रेस नेता ओमान चांडी का निधन हो गया है, वह किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री थे?
(a) तमिलनाडु 
(b) आंध्र प्रदेश
(c) तेलंगाना
(d) केरल 

3. भारत ने हाल ही में किस देश के साथ नई पीढ़ी के सैन्य उपकरण विकसित करने के लिए समझौता किया है?
(a) चीन 
(b) यूके 
(c) फ्रांस 
(d) जर्मनी 

4. विंबलडन ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली गैरवरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी कौन बनी है?
(a) मार्केटा वोंद्रोसोवा 
(b) ओन्स जाबेउर 
(c) बारबोरा स्ट्राइकोवा
(d) हसिह सु-वेई

5. नीति आयोग के एक्सपोर्ट प्रीपेयर्डनेस इंडेक्स 2022 में किस राज्य ने प्रथम स्थान हासिल किया?
(a) गुजरात 
(b) तमिलनाडु 
(c) उत्तर प्रदेश 
(d) महाराष्ट्र 

6. पीएम मोदी ने वीर सावरकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के इंटीग्रेटेड टर्मिनल का उद्घाटन किया, यह किस राज्य/ यूटी में है?
(a) पुदुचेरी
(b) सिक्किम 
(c) लक्षद्वीप
(d) अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह  

7. 'केन्द्रीय पंजीयक- सहारा रिफण्ड पोर्टल' किस मंत्रालय द्वारा लांच किया गया है?

(a) गृह मंत्रालय 
(b) सहकारिता मंत्रालय 
(c) वित्त मंत्रालय 
(d) रक्षा मंत्रालय 

8. भारत के किस बैडमिंटन खिलाड़ी ने कनाडा ओपन का टाइटल जीता है?
(a) पारुपल्ली कश्यप
(b) श्रीकांत किदांबी
(c) लक्ष्य सेन  
(d) बी साई प्रणीत

9. वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप में किस खिलाड़ी ने गोल्ड मेडल जीता है?
(a) वैभव सिन्हा 
(b) रुद्रांश खंडेलवाल 
(c) निहाल सिंह 
(d) मृदुल सक्सेना 

10. 'लार्ड हनुमान' को किस चैंपियनशिप का आधिकारिक शुभंकर घोषित किया गया है?
(a) एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप
(b) क्रिकेट एशिया कप 
(c) डेविस कप 
(d) वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप

उत्तर:-

1. (d) विक्टोरिया

ऑस्ट्रेलियाई राज्य विक्टोरिया ने वर्ष 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेज़बानी न करने का फैसला किया है. विक्टोरिया के प्रीमियर डैन ऐंड्र्यूज़ ने बताया कि उनका राज्य इसके आयोजन में खर्च होने वाले करीब 7 अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के लिए तैयार नहीं है. 12 दिवसीय कॉमनवेल्थ गेम्स (2026) का आयोजन विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जाना प्रस्तावित था.    

 

2. (d) केरल 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केरल के पूर्व सीएम ओमान चांडी का निधन हो गया है. वह 79 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे. वह 2004 से 2006 तक और फिर 2011 से 2016 तक केरल के मुख्यमंत्री रहे थे. चांडी 18,728 दिनों तक केरल विधानसभा में पुथुपल्ली का प्रतिनिधित्व करने के साथ, विधानसभा के सबसे लंबे समय तक सदस्य रहने का रिकॉर्ड बनाया था. चांडी को एशिया-प्रशांत क्षेत्र से 2013 संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था. 

3. (c) फ्रांस 

दीर्घकालिक रोडमैप के हिस्से के रूप में भारत और फ्रांस नई पीढ़ी के सैन्य उपकरण विकसित करने पर सहमत हो गए है. भारत में फ़्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनैन ने इस बात की जानकारी दी है और इसे "विश्वास और मजबूत साझेदारी" का प्रतिबिंब बताया. यह समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेरिस यात्रा के दौरान किया गया. हाल ही में भारत के पीएम ने फ्रांस की यात्रा की थी जहां उन्हें जापान के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया था.

 

4. (a) मार्केटा वोंद्रोसोवा 

चेक गणराज्य की मार्केटा वोंद्रोसोवा (Marketa Vondrousova) विंबलडन ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली गैरवरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी बन गयी है. फाइनल मैच में मार्केटा ने ट्यूनीशिया की ओन्स जाबेउर पर 6-4, 6-4 से करारी शिकस्त दी थी. 60 वर्षों में विंबलडन फाइनल में पहली गैरवरीयता प्राप्त महिला के रूप में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है. वोंद्रोसोवा का यह पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है.  

5. (b) तमिलनाडु 

नीति आयोग हाल ही में एक्सपोर्ट प्रीपेयर्डनेस इंडेक्स 2022 जारी किया है. इस बार तमिलनाडु महाराष्ट्र और गुजरात को पछाड़कर टॉप रैंक हासिल की है. एक्सपोर्ट प्रीपेयर्डनेस इंडेक्स राज्य की निर्यात क्षमता और प्रदर्शन के आधार पर तैयारी का मूल्यांकन करता है. तमिलनाडु 80.89 स्कोर के साथ टॉप पर रहा जबकि महाराष्ट्र 78.20 के स्कोर के साथ दूसरे और कर्नाटक (76.36) तीसरे स्थान पर रहा.        

6. (d) अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल मोड में वीर सावरकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट इंटीग्रेटेड टर्मिनल, पोर्ट ब्लेयर के इंटीग्रेटेड टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन किया. यह प्रोजेक्ट को पूरा करने में करीब 710 करोड़ रुपये की लागत आई है. इस नई टर्मिनल बिल्डिंग से व्यापार में आसानी होगी और क्षेत्र में कनेक्टिविटी बढ़ेगी. एयरपोर्ट के टर्मिनल का डिज़ाइन समुद्र और द्वीपों को दर्शाती एक शंख के आकार की संरचना जैसा दिखता है. 

7. (b) सहकारिता मंत्रालय 

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में "केन्द्रीय पंजीयक- सहारा रिफण्ड पोर्टल" का शुभारम्भ किया. सहारा समूह की सहकारी समितियों के प्रमाणिक जमाकर्ताओं द्वारा दावे प्रस्तुत करने के लिए एक 'ऑनलाइन पोर्टल' विकसित किया गया है. 

8. (c) लक्ष्य सेन  

भारत के 21-वर्षीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने कनाडा ओपन का टाइटल अपने नाम का लिया है. इस साल का यह उनका पहला ख़िताब है. सेन ने मेन्स सिंगल्स के फाइनल में ऑल इंग्लैंड ओपन के चैंपियन व चीनी शटलर ली शी फेंग को हराया. लक्ष्य सेन अगस्त 2022 में राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन बने थे. 

9. (b) रुद्रांश खंडेलवाल 

भारत के पैरा-निशानेबाज रुद्रांश खंडेलवाल ने वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप के पी4 मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच1 कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता. वहीं निहाल सिंह ने इसी इवेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम किया. 16 वर्षीय रुद्रांश ने फाइनल में 231.1 का स्कोर बनाकर इस स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड भी बनाया, जबकि निहाल 222.2 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे. रुद्रांश ने खेल रत्न पुरस्कार विजेता मनीष नरवाल का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 2020 टोक्यो पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीता था.

10. (a) एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप

एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आधिकारिक शुभंकर 'लार्ड हनुमान' (Lord Hanuman) को घोषित किया गया है. इसका आयोजन एशियाई एथलेटिक्स संघ की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ पर किया जा रहा है. 25वीं एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 का लोगो खेलों में भाग लेने वाले एथलीटों के समर्पण और खेल कौशल के प्रदर्शन को दर्शाता है. शॉट पुटर तजिंदरपाल सिंह तूर और लॉन्ग जम्पर मुरली श्रीशंकर के नेतृत्व में भारत चैंपियनशिप में भाग ले रहा है. 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Discovery of a Rare Tree in the Andes of South America

Scientists have discovered a rare and colossal tree species in the Andes mountain range of South America. This discovery is being hailed as ...

Popular Posts