फीफा विश्व रैंकिंग में भारत 100वें स्थान पर पहुंच

  • भारत की राष्ट्रीय पुरुष फुटबॉल टीम ने हाल ही में जारी फीफा विश्व रैंकिंग में अपनी स्थिति में महत्वपूर्ण सुधार किया है।
  • भारतीय टीम 101वें से 100वें स्थान पर पहुंच गयी है। टीम ने लेबनान और न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया।
  • इस उपलब्धि ने भारत को एशिया और एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) में 18वीं रैंकिंग वाली टीम बना दिया है।
  • जून महीने में भारत को सात मैचों में 4.24 रैंकिंग प्वाइंट का फायदा हुआ।
  • भारतीय पुरूष फुटबॉल टीम की इस सफलता का आगामी 2026 विश्व कप क्वालीफायर ड्रा पर भारी प्रभाव होगा।
  • इंटरकांटिनेंटल कप फाइनल में भारत से हार के बाद लेबनान के एक अंक की कमी के कारण, एएफसी स्टैंडिंग में दो देशों की स्थिति बदल गई।
  • फीफा विश्व कप 2022 विजेता अर्जेंटीना ने फ्रांस से ऊपर शीर्ष स्थान बरकरार रखा है, जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका शीर्ष 10 के करीब पहुंच गया है।
  • अमेरिका अब 13वें से 11वें स्थान पर आ गया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

31st Chief of Army Staff of the Indian Army

On June 30, 2026, General Dheeraj Seth assumed office as the 31st Chief of the Army Staff of the Indian Army. He succeeded General Upendra D...

Popular Posts