निर्यात तैयारी सूचकांक 2022

  • भारत के राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के लिए नीति आयोग द्वारा ‘निर्यात तैयारी सूचकांक 2022’ रिपोर्ट का तीसरा संस्करण जारी किया गया।
  • 17 जुलाई को नई दिल्ली में नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री सुमन बेरी द्वारा रिपोर्ट जारी की गई।
  • प्रतिस्पर्धात्मकता संस्थान के सहयोग से नीति आयोग द्वारा निर्यात तैयारी सूचकांक, राज्यों से परे जाकर जिला स्तर पर निर्यात की जांच करता है।
  • इसके मुताबिक तटीय राज्यों ने सभी संकेतकों पर सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है।
  • नीति आयोग के निर्यात तैयारी सूचकांक 2022 में तमिलनाडु शीर्ष पर है। महाराष्ट्र और कर्नाटक क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
  • गुजरात और हरियाणा चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।
  • रिपोर्ट में कहा गया है कि तटीय राज्यों का उच्च औसत उनकी बेहतर तैयारियों और राष्ट्रीय निर्यात में योगदान को दर्शाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Discovery of a Rare Tree in the Andes of South America

Scientists have discovered a rare and colossal tree species in the Andes mountain range of South America. This discovery is being hailed as ...

Popular Posts