- भारतीय रॉकेट LVM3 ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 3,897.89 किलोग्राम वजनी चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया।
- चंद्रयान-3 चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान उतारने का दूसरा प्रयास करेगा।
- चंद्रयान-3 3.84 लाख किमी की दूरी तय करेगा। यह 42 दिनों की यात्रा के बाद चंद्रमा पर पहुंचेगा।
- मिशन के विक्रम लैंडर के 23 अगस्त या 24 अगस्त के आसपास चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने की उम्मीद है।
- चंद्रयान-3 मिशन चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र का पता लगाएगा।
- चंद्रयान-3 को 615 करोड़ रुपये में बनाया गया है।
- चंद्रयान-3 मिशन में एक स्वदेशी लैंडर मॉड्यूल (एलएम), प्रोपल्शन मॉड्यूल (पीएम) और एक रोवर शामिल है।
- रॉकेट चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान को लगभग 179 किमी की ऊंचाई पर इजेक्ट करेगा।
- अंतरिक्ष यान अण्डाकार चक्र में लगभग 5-6 बार पृथ्वी की परिक्रमा करेगा।
Tags:
वैज्ञानिक परिदृश्य
