- भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ मनाने के लिए हर साल 8 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस (भारत छोड़ो दिवस) मनाया जाता है।
- इस वर्ष भारत छोड़ो आंदोलन की 81वीं वर्षगाँठ है।
- 8 अगस्त, 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन शुरू हुआ। इसी दिन महात्मा गांधी ने "करो या मरो" का नारा दिया था।
- भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत मुंबई के गवालिया टैंक से हुई थी। अंग्रेजों ने आंदोलन के प्रमुख नेताओं को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन आंदोलन जारी रहा। आंदोलन के दौरान हिंसा हुई ।
- आंदोलन के दौरान यूपी में बलिया, बंगाल में तामुलक, महाराष्ट्र में सतारा और ओडिशा में तलचर जैसी जगहों पर समानांतर सरकारें बनीं।
- आंदोलन के दौरान लगभग 1,00,000 लोगों को जेल में डाल दिया गया और लगभग 1,000 लोग मारे गये।
Tags:
विविध
