प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(17-10-2023)

1. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने किस खेल को 2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक में शामिल किया है?
(a) स्क्वैश 
(b) क्रिकेट  
(c) बेसबॉल
(d) उपर्युक्त सभी 

2. नागालैंड के पहले मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किसने किया?
(a) अमित शाह 
(b) राजनाथ सिंह 
(c) अनुराग ठाकुर 
(d) मनसुख मांडविया 

3. वनडे क्रिकेट इतिहास में 300 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज कौन बने है?
(a) सूर्य कुमार यादव 
(b) विराट कोहली 
(c) हार्दिक पांड्या 
(d) रोहित शर्मा 

4. हाल ही में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किस देश में रवीन्द्रनाथ टैगोर की प्रतिमा का अनावरण किया?
(a) बांग्लादेश  
(b) वियतनाम
(c) थाईलैंड 
(d) अर्जेंटीना

5. स्किल इंडिया ने रिटेलर स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के लिए किसके साथ साझेदारी की है?
(a) रिलायंस जिओ 
(b) टाटा स्टील
(c) कोका-कोला इंडिया  
(d) टेक महिन्द्रा

6. न्यूजीलैंड के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री कौन चुने गए है?
 (a) क्रिस्टोफर लक्सन 
(b) हेनरी क्लार्क 
(c) जेसिंडा अर्डर्न 
(d) क्रिस हिप्किंस 

7. विश्व खाद्य दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?
(a) 14 अक्टूबर 
(b) 15 अक्टूबर 
(c) 16 अक्टूबर 
(d) 17 अक्टूबर

8. इज़राइल ने हमास के खिलाफ जारी लड़ाई को क्या कोड नाम दिया है?
(a) ऑपरेशन गाजा 
(b) ऑपरेशन आयरन मैन
(c) ऑपरेशन आयरन स्वॉर्ड 
(d) ऑपरेशन अटैक 

9. 37वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किस राज्य में किया जायेगा?
(a) बिहार 
(b) असम 
(c) उत्तर प्रदेश
(d) गोवा

10. इज़रायल में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए चलाये गए अभियान को क्या नाम दिया गया है?
(a) 'ऑपरेशन विजय'
(b) 'ऑपरेशन सम्राट'
(c) 'ऑपरेशन गंगा'
(d) 'ऑपरेशन अजय' 

उत्तर:-

1. (d) उपर्युक्त सभी 

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (International Olympic Committee) के कार्यकारी बोर्ड ने 2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट खेल को शामिल करने का निर्णय लिया है. क्रिकेट आखिरी बार ओलिंपिक में 1900 में खेला गया था. साल 2028 में होने वाले ओलंपिक में क्रिकेट के साथ-साथ बेसबॉल, सॉफ्टबॉल, फ़्लैग फ़ुटबॉल (नॉन-कॉन्टैक्ट अमेरिकन फ़ुटबॉल), स्क्वैश और लैक्रोस (Lacrosse) खेलों को भी शामिल किया गया है. 

2. (d) मनसुख मांडविया 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने नागालैंड के पहले मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया. मांडविया ने ‘नागालैंड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च’ (एनआईएमएसआर) का उद्घाटन किया जो नागालैंड विश्वविद्यालय से संबद्ध है. शैक्षणिक सत्र 2023-2024 में 100 एमबीबीएस छात्रों को प्रवेश देने की अनुमति दी गई है. नागालैंड पूर्वोत्तर भारत में म्यांमार की सीमा से लगा हुआ एक राज्य है.

3. (d) रोहित शर्मा 

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट इतिहास में 300 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए है. इसके साथ ही रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट इतिहास में 300 छक्के लगाने वाले विश्व के तीसरे बल्लेबाज भी बन गए है. उन्होंने यह उपलब्धि अहमदाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे विश्व कप 2023 मैच के दौरान हासिल की. पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज शाहिद अफरीदी एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक 351 छक्कों के साथ इस लिस्ट में टॉप पर है. 

4. (b) वियतनाम

हाल ही में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने वियतनाम में रवीन्द्रनाथ टैगोर की प्रतिमा का अनावरण किया. विदेश मंत्री वियतनाम की चार दिन की यात्रा के दौरान इस प्रतिमा का अनावरण किया. साथ ही उन्होंने कहा कि वियतनाम ने 1982 में टैगोर के सम्मान में एक स्मारक डाक टिकट जारी किया था. वियतनाम एक दक्षिण एशियाई देश है इसकी राजधानी हनोई है.  

5. (c) कोका-कोला इंडिया  

राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) ने ओडिशा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में खुदरा विक्रेता समुदाय को सशक्त बनाने के लिए रिटेलर स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत कोका-कोला इंडिया के साथ एक समझौता किया है. इस अवसर पर कोका-कोला इंडिया एंड साउथवेस्ट एशिया के अध्यक्ष संकेत रे भी उपस्थित थे. इस साझेदारी के तहत, तीन वर्षों में देश के प्रमुख राज्यों में खुदरा विक्रेताओं को कौशल युक्त बनाना है.

6. (a) क्रिस्टोफर लक्सन 

हाल ही में न्यूजीलैंड में संपन्न हुए आम चुनाव में पूर्व कारोबारी और राजनेता क्रिस्टोफर लक्सन (Christopher Luxon) ने निर्णायक जीत हासिल की और उन्हें देश का नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री चुना गया है. वर्तमान में क्रिस हिप्किंस न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री है जिनका स्थान लक्सन लेंगे. क्रिस्टोफर लक्सन न्यूजीलैंड के 42वें प्रधानमंत्री होंगे.          

7. (c) 16 अक्टूबर 

विश्व खाद्य दिवस (World Food Day) हर साल 16 अक्टूबर को मनाया जाता है. हर वर्ष इस दिवस का मुख्य फोकस दुनिया भर में खाद्य सुरक्षा को आगे बढ़ाने पर होता है. विश्व खाद्य दिवस की स्थापना 1945 में संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) द्वारा की गई थी. वर्ष 2023 के लिए विश्व खाद्य दिवस का थीम “Water is life, water is food. Leave no one behind" है. 

8. (c) ऑपरेशन आयरन स्वॉर्ड 

इज़राइल ने हमास के खिलाफ जारी लड़ाई को ऑपरेशन आयरन स्वॉर्ड ( Operation Iron Sword) नाम दिया है. हमास एक फिलिस्तीनी उग्रवादी समूह है जो गाजा पट्टी के कुछ क्षेत्रों को अपने नियंत्रण में रखता है. गाजा पट्टी इज़राइल, मिस्र और भूमध्य सागर के बीच 41 किमी (25 मील) लंबा और 10 किमी चौड़ा क्षेत्र है. यहां लगभग 2.3 मिलियन लोग रहते है जो दुनिया में सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाले क्षेत्रो में से एक है. 

9. (d) गोवा

37वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन इस बार गोवा में किया जा रहा है. गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने बताया कि इसके आयोजन के लिए राज्य पूरी तरह से तैयार है. 37वें राष्ट्रीय खेलों में इस बार 43 खेलों की प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इसका आयोजन 26 अक्टूबर से 9 नवंबर तक किया जायेगा. पिछले राष्ट्रीय खेलों का आयोजन गुजरात में किया गया था जिसमें 33 खेलों को शामिल किया गया था. इसमें भारत के सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ी भाग लेंगे. 

10. (d) 'ऑपरेशन अजय' 

ऑपरेशन 'अजय' के तहत भारत सरकार इजरायल में फसें भारतीय नागरिकों को सुरक्षित भारत लाने का अभियान चलाया है. पहली फ्लाइट में 212 भारतीयों को इजरायल से सुरक्षित लाया गया है. गौरतलब है कि इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध के बीच कई भारतीय वहां फसे हुए है.

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

Australian Government Takes Major Step: NSN Organization Banned

On May 15, 2026, Australia officially imposed a ban on the neo-Nazi organization, the National Socialist Network (NSN). This measure has bee...

Popular Posts