प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(18-10-2023)

1. किस फिल्म ने सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म का 'राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार' जीता है?
(a) 'पुष्‍पा': 'द राईज'   
(b) 'रॉकेट्री': 'द नांबी इफेक्‍ट' 
(c) 'गंगूबाई काठियावाडी'
(d) 'मिमी' 

2. किस केन्द्रीय मंत्री ने ईवी-रेडी इंडिया डैशबोर्ड को लांच किया है?
(a) अनुराग ठाकुर 
(b) ज्योतिरादित्य सिंधिया
(c) स्मृति ईरानी  
(d) आरके सिंह 

3. विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने किस देश में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया?
(a) वियतनाम
(b) साउथ अफ्रीका 
(c) थाईलैंड 
(d) इंग्लैंड 

4. ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट 2023 का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
(a) नई दिल्ली 
(b) चेन्नई 
(c) मुंबई 
(d) कोलकाता 

5. रक्षा मंत्रालय ने आईएनएस ब्यास के मिड लाइफ अपग्रेड के लिए किसके साथ समझौता किया है?
(a) गोवा शिपयार्ड लिमिटेड 
(b) कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड
(c) डीआरडीओ 
(d) हिन्दुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड

6. चौथे एशियाई पैरा खेलों का आयोजन किस देश में किया जायेगा?
(a) भारत 
(b) चीन 
(c) वियतनाम 
(d) थाईलैंड 

7. आईसीसी ने किस क्रिकेट लेजेंड को वनडे विश्व कप 2023 का ग्लोबल एंबेसडर बनाया है?
(a) कपिल देव
(b) सचिन तेंदुलकर 
(c) ब्रायन लारा 
(d) महेंद्र सिंह धोनी 

8. वर्ष 2023 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
(a) लुईस ग्लुक
(b) पीटर हैंडके
(c) एनी अर्नो 
(d) नरगिस मोहम्मदी

9. हाल ही में जलवायु परिवर्तन से जुड़े स्पिनोज़ा पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
(a) डॉ. जोयिता गुप्ता 
(b) रेखा सिन्हा 
(c) वंदना शिवा
(d) रिधिमा पांडे

10. इस वर्ष अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
(a) जोशुआ डी. एंग्रिस्ट
(b) क्लाउडिया गोल्डिन 
(c) रघुराम राजन 
(d) डेविड कार्ड

उत्तर:-

1. (b) 'रॉकेट्री': 'द नांबी इफेक्‍ट'

 राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 69वें राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार प्रदान किये. आर. माधवन द्वारा निर्देशित 'रॉकेट्री': 'द नांबी इफेक्‍ट' को सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म का अवार्ड प्रदान किया गया. वहीं आलिया भट्ट को 'गंगूबाई काठियावाडी' और कृति सेनन को फिल्‍म 'मिमी' के लिए सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री का पुरस्‍कार दिया गया. सर्वश्रेष्‍ठ मनोरंजन करने वाली फिल्म का अवार्ड लोकप्रिय फिल्‍म 'आर-आर-आर' को दिया गया है. 

2. (d) आरके सिंह 

विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने ईवी-रेडी इंडिया (EV-Ready India) डैशबोर्ड को लॉन्च किया है. विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार, डैशबोर्ड एक फ्री डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जो रियल टाइम में इलेक्ट्रिक वाहन से जुड़े मामलों में मदद प्रदान करेगा. डैशबोर्ड ने 2030 तक इलेक्ट्रिक वाहनों में 45 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया है.

3. (a) वियतनाम

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने वियतनाम के ताओ डैन पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रतिमा का अनावरण भारत और वियतनाम के बीच दोस्ती का एक प्रतीकात्मक क्षण है. अभी हाल ही में एस जयशंकर ने वियतनाम में ही रविन्द्रनाथ टैगोर की एक प्रतिमा का अनावरण किया था. वियतनाम एक दक्षिण पूर्व एशियाई देश है.     

4. (c) मुंबई 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट 2023 के तीसरे संस्करण का उद्घाटन किया. यह शिखर सम्मेलन 17 से 19 अक्टूबर तक मुंबई में आयोजित किया जा रहा है. इस अवसर पर पीएम मोदी ने ब्ल्यू इकॉनोमी के दीर्घकालीन ब्लूप्रिंट 'अमृत काल विजन 2047' (Amrit Kaal Vision 2047) का भी उद्घाटन किया. साथ ही उन्होंने दीनदयाल पोर्ट अथोरिटी में टूना टेकरा 'ऑल वेदर डीप ड्राफ्ट टर्मिनल' की आधारशिला भी रखी.  

5. (b) कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड

रक्षा मंत्रालय ने कोच्चि स्थित कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) के साथ 313.42 करोड़ रुपये की कुल लागत वाले एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए है. इसके तहत "आईएनएस ब्यास" के मिड लाइफ अपग्रेड और उसे पुन: सशक्त बनाने का कार्य किया जाएगा. आईएनएस ब्यास अपग्रेड होने के बाद साल 2026 तक भारतीय नौसेना में फिर से शामिल हो जायेगा. 

6. (b) चीन 

चौथे एशियाई पैरा खेलों का आयोजन चीन के हांगझू शहर में 22 से 28 अक्टूबर तक किया जायेगा. इन खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व 303 एथलीटों सहित 446 सदस्यीय दल करेगा. भारतीय दल के 303 खिलाड़ियों में 191 पुरुष और 112 महिला खिलाड़ी है. हाल ही में संपन्न हुए एशियाई खेलों में भारत ने 107 पदकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया था.       

7. (b) सचिन तेंदुलकर 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारत के दिग्गज पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को पांच अक्टूबर से अहमदाबाद में शुरू होने वाले वनडे क्रिकेट विश्व कप के लिए ग्लोबल एंबेसडर नियुक्त किया है. तेंदुलकर ने छह बार वनडे विश्व कप में भाग लिया है. सचिन तेंदुलकर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले उद्घाटन मैच से पहले विश्व कप ट्रॉफी लेकर मैदान पर आएंगे और टूर्नामेंट की शुरुआत की घोषणा करेंगे.  

8. (c) एनी अर्नो 

वर्ष 2023 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार की घोषणा कर दी गयी है. इस बार यह अवार्ड नॉर्वे के लेखक जॉन फॉसे (Jon Fosse) को दिया गया है. उन्हें उनके अभिनव नाटकों और गद्य की रचनाओं के लिए यह अवार्ड दिया गया है. वर्ष 2022 में साहित्य के नोबेल अवार्ड से फ्रेंच लेखिका एनी अर्नो (Annie Ernaux) को सम्मानित किया गया था. साहित्य में नोबेल पुरस्कार स्वीडिश अकादमी, स्टॉकहोम, स्वीडन द्वारा प्रदान किया जाता है.

9. (a) डॉ. जोयिता गुप्ता 

भारतीय मूल की प्रोफेसर डॉ. जॉयिता गुप्ता को नीदरलैंड में एक समारोह में जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए डच विज्ञान (Dutch science) में सर्वोच्च सम्मान स्पिनोज़ा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. जॉयिता गुप्ता एक डच पर्यावरण वैज्ञानिक हैं जो एम्स्टर्डम विश्वविद्यालय में ग्लोबल साउथ में पर्यावरण और विकास की प्रोफेसर हैं. 

10. (b) क्लाउडिया गोल्डिन 

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने अर्थशास्त्र के क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार (2023) की घोषणा कर दी है. इस बार अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में 2023 के स्वेरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार क्लाउडिया गोल्डिन (Claudia Goldin) को दिया गया है. उन्हें यह अवार्ड महिलाओं के श्रम बाजार के परिणामों के बारे में लोगों की समझ को बढ़ाने के लिए, किये गए उनके शोध के लिए यह अवार्ड दिया गया है. 1946 में न्यूयॉर्क में जन्मी गोल्डिन, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, कैम्ब्रिज, में प्रोफ़ेसर है. 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

UPSC ESE Mechanical Engineering Vol 2 Chapterwise Solved Papers 9790 Question English Medium 2027

UPSC ESE Mechanical Engineering Vol 2 Chapterwise Solved Papers 9790 Question English Medium 2027 Purchase Book Online Click Here

Popular Posts