- ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2023 में भारत चार स्थान फिसलकर 111वें स्थान पर आ गया है।
- 2022 की रैंकिंग में भारत 121 देशों में 107वें स्थान पर था।
- आयरलैंड और जर्मनी के दो गैर सरकारी संगठनों 'कंसर्न वर्ल्डवाइड' और 'वेल्ट हंगरहिल्फ़' ने यह रिपोर्ट जारी की है।
- ताजा रैंकिंग में भारत का स्कोर 28.7 है, जो भुखमरी के गंभीर स्तर को दर्शाता है।
- सूचकांक के अनुसार, भारत में ‘चाइल्ड वेस्टिंग’ की दर दुनिया में सबसे अधिक 18.7 प्रतिशत है।
- भारत में अल्पपोषण की दर 16.6 प्रतिशत है और पाँच वर्ष से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर 3.1 प्रतिशत है।
- 15 से 24 वर्ष की आयु की महिलाओं में एनीमिया की व्यापकता 58.1 प्रतिशत रही।
- दक्षिण एशिया और अफ़्रीका दुनिया के ऐसे क्षेत्र हैं जहां भुखमरी का स्तर सबसे ज़्यादा है।
- भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान (102वें), बांग्लादेश (81वें), नेपाल (69वें) और श्रीलंका (60वें) भारत से आगे हैं।
Tags:
अतंराष्ट्रीय परिदृश्य
