- नॉर्वेजियन लेखक जॉन फॉसे को साहित्य के लिए 2023 का नोबेल पुरस्कार मिला।
- स्वीडिश अकादमी ने कहा है कि यह पुरस्कार उन्हें उनके नवोन्वेषी नाटकों और गद्य के लिए दिया गया है, जो अनकही को आवाज देते हैं।
- श्री फॉसे दुनिया में सबसे अधिक लोकप्रिय नाटककारों में से हैं और उन्होंने गद्य विधा में भी अच्छी खासी पहचान बनाई है।
- फॉसे की रचनाओं का मुख्य विषय मानवीय स्थितियां होती हैं।
- नोबेल पुरस्कार समिति ने कहा कि जॉन फॉसे, रोजमर्रा की ऐसी स्थितियों को प्रस्तुत करते हैं जिन्हें लोगों के जीवन में आमतौर पर देखा जा सकता है।
- फॉसे की भाषा और नाटकीय कार्रवाई में आमूल-चूल कमी चिंता और शक्तिहीनता की सबसे शक्तिशाली मानवीय भावनाओं को सबसे सरल शब्दों में व्यक्त करती है।
- फॉसे, अब पूर्व विजेताओं की उस महत्वपूर्ण सूची में शामिल हो गए हैं, जिसमें टोनी मॉरिसन से लेकर अर्नेस्ट हेमिंग्वे के नाम हैं।
Tags:
पुरस्कार/सम्मान