- 10 अक्टूबर को महाराष्ट्र सरकार द्वारा 'लेक लड़की' (प्यारी बेटी) योजना को मंजूरी दी गई।
- इस वर्ष के राज्य बजट में इस योजना की घोषणा की गई थी।
- यह एक लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवारों पर लागू होगा।
- फैसले के मुताबिक, पीले और केसरिया राशन कार्ड वाले परिवार को योजना का लाभ मिलेगा।
- इस योजना के तहत, परिवार को बालिका के जन्म के बाद 5000 रुपये, कक्षा 1 में प्रवेश लेने पर 6000 रुपये, कक्षा 6 के बाद 7000 रुपये, कक्षा 11 के बाद 8000 रुपये और 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर 75,000 रुपये मिलेंगे।
- 18 वर्ष पूर्ण होने पर बालिका को कुल 1.01 लाख रुपये का लाभ दिया जाएगा।
- यह योजना 1 अप्रैल 2023 के बाद जन्म लेने वाली लड़कियों पर लागू होगी।
Tags:
राष्ट्रीय परिदृश्य
