- पंकज आडवाणी ने दोहा में आईबीएसएफ विश्व बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप का खिताब जीता। यह उनका 26वां विश्व खिताब था।
- उन्होंने फाइनल में प्रतिद्वंद्वी सौरव कोठारी को 1000-416 के अंतर से हराया।
- कोठारी ने शुरुआती बढ़त ले ली थी और वह मजबूत स्थिति में थे लेकिन कुछ आसान मौकों पर चूक गए।
- आडवाणी ने अपना पहला विश्व खिताब 2003 में जीता था। वह बिलियर्ड्स और स्नूकर दोनों प्रारूपों में विश्व खिताब जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।
- उन्होंने आठ बार 'प्वाइंट फॉर्मेट' चैंपियनशिप जीती है जबकि नौ बार 'लॉन्ग फॉर्मेट' चैंपियनशिप जीती है।
Tags:
खेल परिदृश्य
