प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(19-12-2023)

1. पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे बड़े मेडिटेशन सेंटर का उद्घाटन किस शहर में किया?
(a) पटना 
(b) वाराणसी 
(c) लखनऊ 
(d) अहमदाबाद 

2. हाल ही में किस देश के शासक के निधन के बाद भारत सरकार ने एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की थी?
(a) क़तर 
(b) मिस्र 
(c) बहरीन 
(d) कुवैत

3. टेस्ट क्रिकेट में 500 या उससे अधिक विकेट लेनें वाले दुनिया के 8वें गेंदबाज कौन बने है?
(a) नाथन लियोन 
(b) रवीन्द्र जडेजा 
(c) एडम ज़म्पा
(d) रविचंद्रनआश्विन 

4. अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?
(a) 16 दिसंबर 
(b) 17 दिसंबर 
(c) 18 दिसंबर 
(d) 19 दिसंबर 

5. इजरायली सरकार ने किसे भारत में नए राजदूत के रूप में नियुक्त किया है?
(a) रॉन मल्का
(b) नोर गिलोन
 (c) रूवेन अजार
(d) इनमें से कोई नहीं  

6. किस भारतीय ने हाल ही में अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी 'माउंट विंसन' पर सफल चढ़ाई की?
(a) अरुणिमा सिन्हा 
(b) लव राज सिंह धर्मशक्तू
(c) शेख हसन खान 
(d) अंशू जामसेंपा

7. आईपीएल टीम मुंबई इंडियन्स ने किसे अपना नया कप्तान नियुक्त किया है?
(a) सूर्यकुमार यादव 
(b) जसप्रीत बुमराह
(c) ईशान किशन 
(d) हार्दिक पंड्या

8. सियाचिन ग्लेशियर के 'ऑपरेशनल पोस्ट' पर तैनात होने वाली पहली महिला मेडिकल ऑफिसर कौन बनी है?
(a) फातिमा वसीम 
(b) शिवा चौहान 
(c) गीतिका कौर 
(d) अवनि चतुर्वेदी

9. नवंबर 2023 के लिए आईसीसी विमेंस प्लेयर ऑफ़ द मंथ अवार्ड किसे दिया गया है?
(a) हरमनप्रीत कौर 
(b) नाहिदा अख्तर 
(c) एनाबेल सदरलैंड
(d) दीप्ति शर्मा

10. मिस इंडिया यूएसए 2023 का ख़िताब किसने जीता?
(a) आयुषी कपूर 
(b) रिजुल मैनी 
(c) कीर्ति कामरा
(d) सलोनी राममोहन 

उत्तर:-

1. (b) वाराणसी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कई लाभकारी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इसी कड़ी में पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे बड़े मेडिटेशन सेंटर स्वर्वेद महामंदिर का भी उद्घाटन किया. यह एक 7-मंजिला मेडिटेशन सेंटर है जो दुनिया में सबसे बड़ा है. नवनिर्मित स्वर्वेद महामंदिर 3 लाख वर्ग फीट में फैला है. इस सेंटर में एक साथ 20 हजार लोग योग सेशन में भाग ले सकते है.

2. (d) कुवैत

कुवैत के अमीर शेख नवाफ अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निधन के बाद भारत सरकार ने रविवार (17 दिसंबर) को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की थी. अमीर का शनिवार को 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को इसके सम्बन्ध में संदेश भेजा था. कुवैत एक खाड़ी देश है इसकी राजधानी 'कुवैत सिटी' है.    

3. (a) नाथन लियोन  

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन टेस्ट क्रिकेट में 500 या उससे अधिक विकेट लेनें वाले दुनिया के 8वें गेंदबाज बन गए है. पाकिस्तान के खिलाफ पर्थ टेस्ट में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की. वह ऑस्ट्रेलिया की ओर से 500 या उससे अधिक विकेट लेनें वाले तीसरे गेंदबाज बन गए है. ऑस्ट्रेलिया की ओर से सिर्फ शेन वॉर्न (708) और ग्लेन मैक्ग्रा (563) उनसे आगे है.    

4. (c) 18 दिसंबर 

अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस प्रतिवर्ष 18 दिसंबर को मनाया जाता है. यह दिवस प्रवासियों के सामने आने वाली चुनौतियों के समाधान में महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है. अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस 2023 का थीम "सुरक्षित प्रवासन को बढ़ावा देना" (Promoting Safe Migration) है. इसको मनाये जाने की शुरुआत साल 2000 में की गयी थी. 

5. (c) रूवेन अजार

इजरायली सरकार ने हाल ही में भारत में नए राजदूत के रूप में रूवेन अजार (Reuven Azar) की नियुक्ति को मंजूरी दे दी. इजरायली विदेश मंत्रालय ने एक बयान में यह भी बताया कि रूवेन श्रीलंका और भूटान में अनिवासी राजदूत के रूप में भी काम करेंगे. अजार वर्तमान में रोमानिया में इज़राइल के राजदूत के रूप में कार्यरत हैं. वह नाओर गिलोन की जगह लेंगे, जो 2021 से भारत में इजरायल के राजदूत के रूप में कार्यरत हैं. 

6. (c) शेख हसन खान 

केरल सरकार के कर्मचारी शेख हसन खान ने अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी 'माउंट विंसन' फतह कर लिया है. उनके द्वारा फतह की गयी यह पांचवीं सबसे ऊंची चोटी है. माउंट विंसन समुद्र तल से 4,892 मीटर (16,050 फीट) ऊपर है. माउंट विंसन के अलावा, खान ने चार अन्य ऊंची चोटियों, एशिया में माउंट एवरेस्ट, उत्तरी अमेरिका में माउंट डेनाली, अफ्रीका में माउंट किलिमंजारो और यूरोप में माउंट एल्ब्रस पर विजय प्राप्त की है. 

7. (d) हार्दिक पंड्या

आईपीएल की मुंबई फ्रेंचाइजी ने ऑल राउंडर हार्दिक पंड्या को अपना नया कप्तान नियुक्त किया है. कप्तानी से हटाये गए अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा साल 2013 से मुंबई के कप्तान थे. इसके बीच में उन्होंने मुंबई इंडियंस को पांच आईपीएल ट्रॉफी जिताई थी. गौरतलब है कि हाल ही में मुंबई ने गुजरात की टीम से हार्दिक पंड्या के लिए ट्रेड डील किया था.

8. (a) फातिमा वसीम  

कैप्टन फातिमा वसीम सियाचिन ग्लेशियर के ऑपरेशनल पोस्ट पर तैनात होने वाली पहली महिला मेडिकल ऑफिसर बन गयी है. फातिमा की ट्रेनिंग सियाचिन बैटल स्कूल में हुई है. फातिमा वसीम को 15200 फीट की ऊंचाई पर एक पोस्ट पर तैनात किया गया है. हाल ही में इससे पहले स्नो लेपर्ड ब्रिगेड की कैप्टन गीतिका कौल सियाचिन में तैनात होने वाली पहली महिला मेडिकल ऑफिसर बनीं थीं. 

9. (b) नाहिदा अख्तर 

बांग्लादेश की बाएं हाथ की स्पिनर नाहिदा अख्तर को नवंबर महीने के लिए आईसीसी विमेंस प्लेयर ऑफ़ द मंथ अवार्ड से सम्मानित किया गया है. वह अवार्ड जीतने वाली पहली बांग्लादेशी महिला खिलाड़ी बनीं है. वहीं ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता स्टार ट्रैविस हेड नवंबर 2023 के लिए ICC मेन्स प्लेयर ऑफ़ द मंथ बने है.   

10. (b) रिजुल मैनी 

मिशिगन (यू एस) की मेडिकल छात्रा रिजुल मैनी (Rijul Maini) ने न्यू जर्सी में आयोजित वार्षिक प्रतियोगिता में मिस इंडिया यूएसए 2023 का ख़िताब अपने नाम किया. वहीं मैसाचुसेट्स की स्नेहा नांबियार को मिसेज इंडिया यूएसए घोषित किया गया. पेंसिल्वेनिया की सलोनी राममोहन को मिस टीन इंडिया यूएसए (Miss Teen India USA) का खिताब दिया गया. इस वर्ष प्रतियोगिता की 41वीं वर्षगांठ है जो भारत के बाहर सबसे लंबे समय तक चलने वाली भारतीय प्रतियोगिता है. 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

UP TET Sanskrit Exam Pointer 2026-27

UP TET Sanskrit Exam Pointer 2026-27 Purchase Book Online Click Here

Popular Posts