प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(14-03-2024)

1. भारत की पहली ऑटोमोबाइल इन-प्लांट रेलवे साइडिंग प्रोजेक्ट का उद्घाटन किस राज्य में किया गया?
(a) हिमाचल प्रदेश 
(b) हरियाणा 
(c) गुजरात 
(d) तमिलनाडु  

2. किस केन्द्रीय मंत्री ने जन औषधि केंद्रों के लिए क्रेडिट सहायता कार्यक्रम लांच किया?
(a) डॉ. मनसुख मंडाविया 
(b) स्मृति ईरानी 
(c) अनुराग ठाकुर 
(d) गिरिराज सिंह 

3. एसबीआई ने अपने ट्रांजेक्शन बैंकिंग प्लेटफॉर्म के लिए किसके साथ साझेदारी की है?
(a) गूगल 
(b) रोजरपे 
(c) ऑरियनप्रो
(d) मेटा 

4. भारत ने हाल ही में किस देश के साथ संयुक्त आर्थिक और व्यापार समिति की स्थापना के लिए समझौता किया?
(a) केन्या 
(b) दक्षिण अफ्रीका 
(c) अर्जेंटीना 
(d) डोमिनिकन गणराज्य 

5. सिपरी की रिपोर्ट के अनुसार, 2019-2023 के बीच दुनिया का शीर्ष हथियार आयातक देश कौन है?
(a) चीन 
(b) पाकिस्तान 
(c) भारत 
(d) ईरान 

6. पीएम मोदी ने भारत के पहले कमर्शियल सेमीकंडक्टर फेब्रिकेशन सर्विस की आधारशिला कहां रखी?
(a) पंजाब 
(b) राजस्थान 
(c) उत्तर प्रदेश 
(d) गुजरात 

7. हाल ही में क्षेत्रीय एयरलाइन सेवा फ्लाई91 का उद्घाटन किसने किया?
(a) अमित शाह 
(b) एस जयशंकर
(c) राजनाथ सिंह  
(d) ज्योतिरादित्य सिंधिया 

8. 'रिसा' किस राज्य का एक आदिवासी पोशाक है, जिसे हाल ही में जीआई टैग प्रदान किया गया?
(a) अरुणाचल प्रदेश 
(b) असम 
(c) त्रिपुरा 
(d) मेघालय   

9. राष्ट्रीय जन्म दोष जागरूकता माह 2024 किसके द्वारा लांच किया गया?
(a) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
(b) नीति आयोग 
(c) शिक्षा मंत्रालय 
(d) इनमें से कोई नहीं

10. सीमा सुरक्षा बल (BSF) की पहली महिला स्नाइपर कौन बनी है?
(a) शालिज़ा धामी
(b) शिवा चौहान
(c) दीपिका मिश्रा 
(d) सुमन कुमारी 

उत्तर:-

1. (c) गुजरात 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के हंसलपुर में मारुति सुजुकी इंडिया के प्लांट में भारत की पहली ऑटोमोबाइल इन-प्लांट रेलवे साइडिंग परियोजना का उद्घाटन किया. यह रेलवे साइडिंग प्रोजेक्ट मारुति और गुजरात रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (जी-राइड) के बीच एक सहयोगात्मक पहल है. 

2. (a) डॉ. मनसुख मंडाविया 

केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने जन औषधि केंद्रों के लिए एक ऋण सहायता कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इसके तहत भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) और फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेज ब्यूरो ऑफ इंडिया (PMBI) के बीच एक समझौता भी हुआ. साथ ही उन्होंने इससे जुड़ी वेबसाइट को भी लांच किया.  

3. (c) ऑरियनप्रो

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कैश मैनेजमेंट और ट्रांजेक्शन बैंकिंग प्लेटफॉर्म iCashpro+ के लाइसेंस, और ऑपरेशन के लिए ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस (Aurionpro Solutions) के साथ समझौता किया है. लगभग 100 करोड़ रुपये की इस डील में लाइसेंस और 6 वर्षों तक का रखरखाव शामिल है. ऑरियनप्रो का iCashpro+ एडवांस क्लाउड तकनीक और माइक्रो सेवाओं पर आधारित है. 

4. (d) डोमिनिकन गणराज्य 

भारत ने हाल ही में डोमिनिकन गणराज्य के साथ संयुक्त आर्थिक और व्यापार समिति (JETCO) की स्थापना के लिए प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए है. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस वर्ष 24 जनवरी को JETCO की स्थापना के लिए उक्त प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी. डोमिनिकन गणराज्य एक कैरेबियन राष्ट्र है. 

5. (c) भारत 

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) के लेटेस्ट डेटा के अनुसार, 2019-2023 के बीच भारत दुनिया का शीर्ष हथियार आयातक देश है. साल 2019 और 2023 के बीच, भारत ने कुल वैश्विक हथियार आयात का 9.8% आयात किया. भारत के बाद सऊदी अरब, कतर, यूक्रेन, पाकिस्तान, जापान, मिस्र, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया और चीन हैं. 'सिपरी' में स्थित एक अंतरराष्ट्रीय संस्थान है. इसकी स्थापना साल 1966 में हुई थी. 

6. (d) गुजरात 

पीएम मोदी ने धोलेरा राजस्थान में टाटा-पावरचिप सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कॉर्प की चिप फैब्रिकेशन यूनिट की आधारशिला रखी. यह भारत की पहली कमर्शियल सेमीकंडक्टर फेब्रिकेशन सर्विस होगी. इसमें 1.25 लाख करोड़ रुपये से अधिक के तीन प्रोजेक्ट शामिल है. धोलेरा यूनिट की क्षमता 50,000 वेफर स्टार्ट प्रति माह होगी.

7. (d) ज्योतिरादित्य सिंधिया 

केंद्रीय नागर विमानन व इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने एक क्षेत्रीय एयरलाइन सेवा फ्लाई91 का उद्घाटन किया और गोवा में मनोहर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे तथा लक्षद्वीप के अगत्ती द्वीप समूह के बीच पहली उड़ान को झंडी दिखाई. एयरलाइन फ्लाई91 18 मार्च को वाणिज्यिक सेवाएं शुरू करेगी. फ्लाई91 गोवा से संचालित एयरलाइन है, इसके एमडी और सीईओ मनोज चाको है.    

8. (c) त्रिपुरा 

त्रिपुरा के आदिवासी पहनावे 'रिसा' को भी जीआई टैग प्रदान किया गया है. भौगोलिक संकेतक (Geographical Indication) मुख्य रूप से किसी उत्पाद को उसके मूल क्षेत्र से जोड़ने के लिए दिया जाता है. वहीं कटक (ओडिशा) की प्रसिद्ध चांदी तारकशी को GI टैग दिया गया है. ओडिशा राज्य सहकारी हस्तशिल्प निगम लिमिटेड ने एक जुलाई, 2021 को प्रसिद्ध चांदी तारकशी के लिए जीआई टैग का अनुरोध किया था. 

9. (b) नीति आयोग 

नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी.के. पॉल ने राष्ट्रीय जन्म दोष जागरूकता माह (National Birth Defect Awareness Month) 2024 का शुभारंभ किया. इस अभियान का थीम "बाधाओं को तोड़ना: जन्म दोष वाले बच्चों के लिए समावेशी समर्थन" (Breaking Barriers: inclusive support for children with birth defects) है. 

10. (d) सुमन कुमारी 

सीमा सुरक्षा बल (BSF) की सब-इंस्पेक्टर सुमन कुमारी सीमा सुरक्षा बल की पहली महिला स्नाइपर बन गई हैं. सुमन ने हाल ही में इंदौर के सेंट्रल स्कूल ऑफ वेपंस एंड टैक्टिक्स (CSWT) में आठ सप्ताह का स्नाइपर कोर्स पूरा किया और 'प्रशिक्षक ग्रेड' हासिल किया. सुमन हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की रहने वाली है. वह साल 2021 में बीएसएफ में शामिल हुईं थी. 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

"Singappen Special Task Force" Constituted for Women's Safety in Tamil Nadu

On May 11, 2026, the Government of Tamil Nadu announced the formation of the "Singappen Special Task Force" with the objective of ...

Popular Posts