प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(15-03-2024)


1. नए चुनाव आयुक्त के रूप में किसे चुना गया है?
(a) सुखबीर संधु
(b) ज्ञानेश कुमार 
(c) राजीव सिन्हा 
(d) (a) और (b) दोनों  

2. हाल ही में चर्चा में रही 'महतारी वंदन योजना' किस राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई थी?
(a) बिहार
(b) मध्य प्रदेश 
(c) असम 
(d) छत्तीसगढ़

3. प्रसार भारती की नई सेवा पीबी-'शब्द' को किसने लांच किया?
(a) अमित शाह 
(b) अजीत डोभाल 
(c) एस जयशंकर 
(d) अनुराग ठाकुर 

4. न्यूजीलैंड के लिए वर्ष के उत्कृष्ट पुरुष क्रिकेटर के सम्मान से किसे सम्मानित किया गया है?
(a) टिम साउदी
(b) रचिन रवींद्र
(c) डेरिल मिशेल
(d) विल यंग 

5. हाल ही में 10 नई वंदे भारत ट्रेनों के संचालन के साथ, अब पूरे भारत में कितनी वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं?
(a) 80
(b) 90
(c) 99
(d) 102

6. 'वन नेशन वन इलेक्शन' पर बनी समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी, इस समिति के अध्यक्ष कौन है?
(a) रघुराम राजन 
(b) रामनाथ कोविंद
(c) सौम्या स्वामीनाथन 
(d) उर्जित पटेल 

7. 'समान नागरिक संहिता' लागू करने वाला देश का पहला राज्य कौन है? 
(a) उत्तर प्रदेश 
(b) मध्य प्रदेश 
(c) उत्तराखंड 
(d) महाराष्ट्र

8. दीनबंधु छोटू राम थर्मल पावर प्लांट किस राज्य में स्थित है?
(a) बिहार 
(b) हरियाणा 
(c) उत्तर प्रदेश 
(d) मध्य प्रदेश   

9. हाल ही में किस भारतीय हस्ती को यूएई का 'गोल्डन वीज़ा' प्रदान किया गया?
(a) आनंद कुमार 
(b) मनोज वाजपेयी 
(c) पंकज त्रिपाठी 
(d) प्रशांत किशोर 

10. ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 का मेन्स सिंगल्स टाइटल किसने जीता?
(a) नोवाक जोकोविच 
(b) जेनिक सिनर 
(c) डेनियल मेदवेदेव 
(d) रोहन बोपन्ना 

उत्तर:-

1. (d) (a) और (b) दोनों  

लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व नौकरशाहों सुखबीर सिंह संधु और ज्ञानेश कुमार को नए चुनाव आयुक्त के तौर पर चुना गया है. बता दें कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली समिति ने इन नामों पर मुहर लगायी है. लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी इस चयन प्रकिया में हिस्सा लिया. चयन समिति की सिफारिश के आधार पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू निर्वाचन आयोग के दो सदस्यों की नियुक्ति करेंगी.

2. (d) छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने हाल ही में 'महतारी वंदन योजना' योजना शुरू की है. इस बहुचर्चित स्कीम को महिलाओं के लिए शुरू की गई है. जिसके अंतर्गत पात्र विवाहित महिलाओ को प्रतिमाह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी. 

3. (d) अनुराग ठाकुर 

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री ने प्रसार भारती की समाचार साझाकरण सेवा पीबी-'शब्द' (PB-SHABD) को लॉन्च किया. इस प्लेटफ़ॉर्म को मीडिया परिदृश्य से ग्राहकों को वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट, फोटो और अन्य फॉर्मेट में दैनिक समाचार फ़ीड प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है. प्रसार भारती देश का सार्वजनिक सेवा प्रसारक है.

4. (b) रचिन रवींद्र

क्राइस्टचर्च में आयोजित एएनजेड न्यूजीलैंड क्रिकेट पुरस्कार समारोह में रचिन रवींद्र और मेली केर को क्रमशः न्यूजीलैंड के उत्कृष्ट पुरुष और महिला क्रिकेटरों के रूप में सम्मानित किया गया. रचिन को उत्कृष्ट पुरुष क्रिकेटर चुने जाने के बाद सर रिचर्ड हैडली पदक से सम्मानित किया गया. वह यह अवार्ड पाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए है.   

5. (d) 102

हाल ही में अहमदाबाद में 10 नई वंदे भारत ट्रेनों को शामिल किए जाने के बाद, अब पूरे भारत में कुल 102 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं, जो देश के 250 से अधिक जिलों को कवर कर रही है. वंदे भारत एक स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित सेमी हाई स्पीड, स्व-चालित ट्रेन है. देश की पहली 'वंदे भारत एक्सप्रेस' ट्रेन को फरवरी 2019 में नई दिल्ली - कानपुर - इलाहाबाद - वाराणसी मार्ग पर पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाई गई थी.

6. (b) रामनाथ कोविंद

'वन नेशन वन इलेक्शन' के लिए बनी समिति ने अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंप दी. इस समिति का गठन पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में किया गया था. इस पैनल का गठन 2 सितंबर 2023 को किया गया था. पूर्व राष्ट्रपति कोविंद की अगुआई में 8 मेंबर की कमेटी ने यह रिपोर्ट तैयार की है. समिति में पूर्व राष्ट्रपति के अलावा गृह मंत्री अमित शाह और पूर्व सांसद गुलाम नबी आजाद भी शामिल है. 

7. (c) उत्तराखंड 

उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया. यूसीसी का लक्ष्य सभी नागरिकों के लिए एक समान कानूनों को मानकीकृत करना है चाहे उनका धर्म कुछ भी हो. उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए रि. जस्टिस न्यायमूर्ति रंजना पी. देसाई के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया था.    

8. (b) हरियाणा 

हरियाणा राज्य सरकार ने यमुनानगर में 800 मेगावाट के दीनबंधु छोटू राम थर्मल पावर प्लांट के निर्माण को मंजूरी दी है. राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बीएचईएल को इसके निर्माण की जिम्मेदारी दी है. इसके निर्माण में 6,900 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. साथ ही इस प्रोजेक्ट को 57 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.    

9. (a) आनंद कुमार 

हाल ही में सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार को संयुक्त अरब अमीरात सरकार ने 'गोल्डन वीजा' प्रदान किया है. इससे पहले बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, सलमान खान और संजय दत्त जैसे भारतीय हस्तियों को यह विशेष वीजा मिल चुका है. आनंद साल 2002 में पटना में अपना सुपर 30 प्रोग्राम चला रहे है. साल 2023 में, उन्हें भारत सरकार द्वारा चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया था. 

10. (b) जेनिक सिनर 

इटली के स्टार टेनिस खिलाड़ी जेनिक सिनर ने ऑस्ट्रेलियन ओपन का 2024 का मेन्स सिंगल्स टाइटल अपने नाम कर लिया है. फाइनल मैच में उन्होंने रूस के डेनियल मेदवेदेव को मात दी. सिनर ने सेमीफाइनल मैच में नोवाक जोकोविच को हराया था. सिनर ने ₹17.25 करोड़ की पुरस्कार राशि जीती. साल 1976 के बाद पुरुष एकल स्लैम प्रतियोगिता जीतने वाले वह इटली के तीसरे खिलाड़ी बन गए है. अरिना सबालेंका ने महिला एकल का ख़िताब जीता. 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

UPSSSC PLANTOON Commander 20 Practice + Chapterwise Solved 5710 + Study Material & Question Bank 2026-27

UPSSSC PLANTOON Commander 20 Practice + Chapterwise Solved 5710 + Study Material & Question Bank 2026-27 Purchase Book Online Click Here

Popular Posts