प्रतिदिन 10 प्रश्न और उत्तर (Q & A),(20-03-2024)

1. भारत किस देश के साथ एक्सरसाइज ‘टाइगर ट्राइंफ़–24’ का आयोजन कर रहा है?
(a) फ्रांस 
(b) जर्मनी 
(c) यूएसए
(d) कनाडा  

2. हाल ही में डिजिटल प्लेटफॉर्म 'त्रिनेत्र' ऐप 2.0 को किस राज्य की पुलिस ने लांच किया?
(a) मध्य प्रदेश 
(b) असम 
(c) उत्तर प्रदेश 
(d) बिहार 

3. हाल ही में 'याउंडे डिक्लेरेशन' चर्चा में था, यह निम्न में से किससे संबंधित है?
(a) साइबर सुरक्षा 
(b) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
(c) समुद्रीय सुरक्षा 
(d) मलेरिया रोग

4. कोटक महिंद्रा बैंक ने 'वन कोटक' का ग्रुप प्रेसिडेंट किसे नियुक्त किया है?
(a) अभय सिंह 
(b) राजीव आनंद    
(d) जयदीप हंसराज
(d) अश्विनी कुमार  

5. भारत निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रीय दिव्यागंजन आइकन के रूप में किसे चुना है?
(a) शीतल देवी
(b) अरुणिमा सिन्हा 
(c) देव राठी 
(d) जय कुमार 

6. हाल ही में चर्चा में रहा 'कोविन्द समिति' निम्न में से किससे संबंधित है?
(a) न्यायाधीशों की नियुक्ति
(b) एक साथ चुनाव  
(c) इलेक्टोरल बांड 
(d) समान नागरिक संहिता

7. एकेडमी अवॉर्ड्स 2024 (ऑस्कर्स) में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड किसने जीता?
(a) रॉबर्ट डाउनी जूनियर
(b) किलियन मर्फी
(c) जॉनी बर्न 
(d) क्रिस्टोफर नोलन

8. 71वें मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीतने वाली क्रिस्टीना पिजकोवा किस देश की है?
(a) स्विटजरलैंड
(b) पनामा 
(c) फ़िनलैंड 
(d) चेक रिपब्लिक 

9. सैन्य गठबंधन नाटो का नया सदस्य कौन-सा देश बना है?
(a) ब्राजील 
(b) यूएई 
(c) अल्बानिया
(d) स्वीडन

10. राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव, 2024 में प्रथम पुरस्कार किसने जीता?
(a) वैष्ण पिचाई
(b) यतिन भास्कर दुग्गल
(c) कनिष्का शर्मा 
(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर:-

1. (c) यूएसए

भारत और यूएसए के बीच एक द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) सैन्‍य अभ्यास, ‘टाइगर ट्राइंफ़–24’ (Tiger Triumph – 24) का आयोजन 18 से 31 मार्च 2024 के बीच किया जा रहा है. इस सैन्‍य अभ्‍यास का ‘हार्बर फेज’ 18 से 25 मार्च 24 तक निर्धारित है. 

2. (c) उत्तर प्रदेश 

उत्तर प्रदेश पुलिस अब अत्याधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म त्रिनेत्र ऐप 2.0 का उपयोग करेगी, जो अपराध की रोकथाम और जांच में मदद के लिए तैयार किया गया है. यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश के साथ डीजीपी मुख्यालय में ऐप लॉन्च किया. 

3. (d) मलेरिया रोग

हाल ही में, याउंडे डिक्लेरेशन (Yaounde Declaration) मलेरिया के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ है. इसके तहत 11 अफ्रीकी देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों ने मलेरिया से होने वाली मौतों को समाप्त करने का संकल्प लिया. इस डिक्लेरेशन का उद्देश्य स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, कर्मियों की क्षमता का विस्तार करना और कार्यक्रम कार्यान्वयन को बढ़ाना है. याउंडे अफ़्रीकी देश कैमरून की राजधानी है.  

4. (d) जयदीप हंसराज

कोटक महिंद्रा बैंक ने कोटक सिक्योरिटीज के वर्तमान एमडी और सीईओ जयदीप हंसराज को 1 अप्रैल, 2024 से 'वन कोटक' का ग्रुप प्रेसिडेंट नियुक्त किया है. कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड एक भारतीय बैंकिंग और फाइनेंसियल सर्विस कंपनी है जिसका मुख्यालय मुंबई में है. 

5. (a) शीतल देवी

पैरा तीरंदाज और अर्जुन पुरस्‍कार विजेता शीतल देवी को भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने राष्ट्रीय दिव्यागंजन आइकन के रूप में नियुक्त किया है. वहीं लोक सभा चुनाव को देखते हुए ईसीआई और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मतदाता शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक प्रदर्शनी क्रिकेट मैच का आयोजन किया. 

6. (b) एक साथ चुनाव   

'एक राष्ट्र, एक चुनाव' (One Nation, One Election) की व्यवहार्यता का मूल्यांकन करने के लिए पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया था. हाल ही में समिति ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है.     

7. (b) किलियन मर्फी

एकेडमी अवॉर्ड्स 2024 (96th Academy Awards) की घोषणा कर दी गयी है. लॉस एंजिल्स में डॉल्बी थिएटर में इस अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया. क्रिस्टोफर नोलन द्वारा निर्देशित ओपेनहाइमर ने इस अवार्ड शो में अपना जलवा बिखेरते हुए 7 अवार्ड अपने नाम किये. फिल्म ओपेनहाइमर के लिए किलियन मर्फी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड दिया गया. 'बार्बी' को ऑरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड मिला है. 'व्हाट वॉज आई मेड फॉर?' गाने के लिए बिली एलीश और फिनीस को अवॉर्ड मिला है.   

8. (d) चेक रिपब्लिक 

71वें मिस वर्ल्ड के फिनाले का आयोजन 27 साल बाद भारत में किया गया. चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिजकोवा 71वें मिस वर्ल्ड की विजेता बनी. इस पेजेंट में 120 देशों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. इसमें फेमिना मिस इंडिया-2022 की विनर सिनी शेट्टी ने भारत को रिप्रेजेंट किया. इसका आयोजन मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में किया गया.    

9. (d) स्वीडन

यूरोपीय देश स्वीडन औपचारिक रूप से ट्रान्साटलांटिक सैन्य गठबंधन 'नाटो' का नया सदस्य बन गया है. यूक्रेन पर रूस के 2022 के आक्रमण के बाद यूरोप में रूसी आक्रामकता के बारे में चिंताएं बढ़ गई हैं. स्वीडिश प्रधान मंत्री उल्फ क्रिस्टरसन ने इस बात की घोषणा की है. उत्तरी अटलांटिक गठबंधन, 32 सदस्य देशों का एक अंतरसरकारी सैन्य गठबंधन है. इसकी स्थापना साल 1949 में की गयी थी.    

10. (b) यतिन भास्कर दुग्गल

राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव, 2024 में हरियाणा के यतिन भास्कर दुग्गल ने प्रथम पुरस्कार जीता, जबकि तमिलनाडु की वैष्ण पिचाई ने दूसरा पुरस्कार और राजस्थान की कनिष्का शर्मा ने तीसरा पुरस्कार जीता. युवा संसद के फाइनल के लिए 87 राज्य-स्तरीय विजेता नई दिल्ली में एकत्रित हुए थे. 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Featured Post

GS Sampoorn History Ancient + Medieval History + Pointer

GS Sampoorn History Ancient + Medieval History + Pointer Purchase Book Online Click Here

Popular Posts